बिहार बोर्ड और JAC कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान इतिहास (भारत और समकालीन विश्व-1, पुरानी NCERT) के अध्याय 4 का आख़िरी दोहराव: कारण, क़ानून, तारीख़ें, बस्तर और जावा। पूरी व्याख्या विस्तृत नोट्स में है।
1 वन-विनाश और उसके कारण
- वन-विनाश: जंगलों का ग़ायब होना; औपनिवेशिक राज में तेज़ हुआ
- 1700 से 1995: लगभग 1.39 करोड़ वर्ग किमी जंगल साफ़ = दुनिया के कुल भू-भाग का 9.3% (पुस्तक के अनुसार)
| कारण | मुख्य बात |
|---|---|
| खेती का फैलाव | आबादी बढ़ी; पटसन, गन्ना, गेहूँ, कपास; 1880-1920 में रक़बा लगभग 67 लाख हेक्टेयर बढ़ा |
| रेलवे | ईंधन और स्लीपर; एक मील पटरी पर 1,760-2,000 स्लीपर; पटरी 1860 में लगभग 1,600 किमी, 1890 में लगभग 25,500 किमी |
| बागान | चाय, कॉफ़ी, रबड़; जंगल की ज़मीन सस्ते में यूरोपीय मालिकों को |
2 व्यावसायिक वानिकी
- डायट्रिश ब्रैंडिस (जर्मन): पहले वन महानिरीक्षक
- 1864 भारतीय वन सेवा; 1865 भारतीय वन अधिनियम; संशोधन 1878 और 1927; 1906 देहरादून में वन-अनुसंधान संस्थान
- 1878: तीन श्रेणियाँ। आरक्षित (कुछ नहीं ले सकते), सुरक्षित (सीमित लकड़ी), ग्रामीण (गाँव की ज़रूरतों के लिए)
- वैज्ञानिक वानिकी: प्राकृतिक जंगल की जगह एक प्रजाति के पेड़ सीधी क़तारों में; मक़सद व्यावसायिक लकड़ी
3 लोगों के जीवन पर असर
- जलावन, चारा, फल, कंद, जड़ी-बूटी पर रोक; वन-रक्षकों की घूस और बेगार
- झूम खेती पर रोक: पेड़ जलाने से इमारती पेड़ नष्ट; लगान का हिसाब कठिन; समुदाय विस्थापित; वन-ग्राम में मुफ़्त काम
- भारत में नाम: धया, पेंदा, बेवर, नेवाड, झूम, पोडू, खंडाद, कुमरी
- अन्य देश: लादिंग (इंडोनेशिया), चेना (श्रीलंका), तावी (मेडागास्कर), राई (वियतनाम), चितेमेने (ज़ाम्बिया), मिल्पा (मध्य अमेरिका)
- शिकार: लोगों के लिए चोरी, अफ़सरों और राजाओं के लिए खेल; 1875-1925 में 80,000 बाघ, 1,50,000 तेंदुए, 2,00,000 भेड़िये मारे गए; जॉर्ज यूल: 400 बाघ
- नए व्यापार: यूरोपीय कंपनियों का एकाधिकार; कोरावा, करचा, येरुकुला आपराधिक जनजाति घोषित
- नए रोज़गार: वन विभाग, ठेकेदारी, बागान; असम के चाय बागानों में मुंडा, संथाल, उरांव
4 बस्तर की बग़ावत (1910)
- छत्तीसगढ़ का सबसे दक्षिणी भाग; मारिया-मुरिया गोंड, धुरवा, भतरा, हलबा; इंद्रावती नदी
- गाँव की व्यवस्था: धरती माँ को भेंट; लकड़ी लेने पर देवसारी, दंड या मान; चौकीदार; सालाना बड़ा शिकार
- 1905: दो-तिहाई जंगल आरक्षित करने का प्रस्ताव; अकाल 1899-1900 और 1907-08
- 1910: कांगेर के धुरवा; आम की टहनियाँ, मिट्टी का ढेला, मिर्च, तीर; नेता गुंडा धुर (नेथानार)
- सेना ने कुचला, गुंडा धुर पकड़े नहीं गए; आरक्षित इलाक़ा लगभग आधा हुआ
5 जावा, युद्ध और नए बदलाव
- कलांग: कुशल जंगल-कटाई वाले; 1755 में लगभग 6,000 परिवार दो रियासतों में बँटे; 1770 में जोआना के क़िले पर हमला, कुचला गया
- डचों के वन-क़ानून; ब्लांडोंगडिएन्स्टेन: मुफ़्त मज़दूरी और भैंसों के बदले लगान से छूट
- सुरोंतिको सामिन (रंडुब्लातुंग), लगभग 1890: राज्य ने हवा, पानी, धरती, लकड़ी नहीं बनाई; 1907 तक लगभग 3,000 परिवार; लेटकर विरोध, कर-बेगार से इनकार
- युद्ध: भारत में ब्रिटेन के लिए कटाई; जावा में डचों की जली हुई ज़मीन की नीति, फिर जापानियों का दोहन; गाँववालों ने खेती फैलाई
- 1980 के दशक से: संरक्षण पर ज़ोर, स्थानीय समुदायों की भागीदारी, पवित्र उपवन
6 तारीख़ें
1864भारतीय वन सेवा
1865वन अधिनियम
1878तीन श्रेणियाँ
1905बस्तर में आरक्षण का प्रस्ताव
1910बस्तर की बग़ावत
1927अधिनियम में दूसरा संशोधन
इसी अध्याय की बाक़ी सामग्री