NIOS कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (213) पाठ 7 ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लोकप्रिय जन प्रतिरोध शॉर्ट नोट्स हिंदी में

परीक्षा में कैसे आता है
  • यह पाठ सत्रांत परीक्षा (TEE) का है। पूरा पेपर 100 अंक, 3 घंटे, 51 प्रश्न; मॉड्यूल 1 के कुल 32 अंक हैं
  • MCQ (1 अंक, 20 प्रश्न): नमूना प्रश्नपत्र का प्रश्न 6 इसी पाठ से था: “जनजातियों के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?”
  • वस्तुनिष्ठ (2 अंक, दो उप-भाग 1+1): नमूना प्रश्नपत्र के प्रश्न 22 (अधिग्रहण का सिद्धांत और सहायक संधि) और 23 (छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908: मुंडा, बंधुआ) इसी पाठ से थे
  • अति लघु उत्तर (2 अंक, 30-50 शब्द): सिपाहियों की दो शिकायतें, नील की खेती से असंतोष, बिरसा मुंडा
  • लघु उत्तर (3 अंक, 50-80 शब्द): असफलता के तीन कारण, संथाल विद्रोह, 1857 के आर्थिक कारण
  • दीर्घ उत्तर (6 अंक, 80-120 शब्द): 1857 के कारण, प्रकृति, विरासत; जनजातीय विद्रोह
  • मानचित्र (4 अंक): पुस्तक के पाठांत प्रश्न 7 और कार्यपत्रक में विद्रोहों के क्षेत्र और 1857 के केंद्र अंकित करने को कहा गया है; सूची “महत्वपूर्ण प्रश्न” में है

1 प्रारंभिक प्रतिरोध आंदोलन (1750-1857)

  • नेतृत्व: जीते गए राज्यों के अपदस्थ शासक, पूर्व कर्मचारी, दरिद्र ज़मींदार और पोलिगर (दक्षिण भारत के सामंत)
  • इन विद्रोहों ने अलग-अलग नस्ल, धर्म और वर्ग के लोगों को अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध एकजुट किया
  • मुख्य विरोध करने वाले तीन वर्ग: अपदस्थ शासक वर्ग, किसान और जनजातियाँ

1.1 जन विद्रोह और प्रतिरोध के कारण

  • लोग तब विरोध करते हैं जब उन्हें लगे कि उनके अधिकार छीने जा रहे हैं; सभी आंदोलन किसी न किसी शोषण के विरुद्ध शुरू हुए
  • बनारस: वारेन हेस्टिंग्स ने धन और सेना की अन्यायपूर्ण माँग के लिए राजा चेत सिंह को कारागार में डाला, तो बनारस के लोगों ने विरोध किया
  • मद्रास प्रेसीडेंसी: अंग्रेज़ों ने पोलिगरों के सैनिक और भूमि अधिकार छीनने चाहे, तो उन्होंने विरोध किया
  • धार्मिक रीति-रिवाज़ों में हस्तक्षेप: अंग्रेज़ों के सामाजिक-धार्मिक सुधार लोगों को स्वीकार नहीं थे; इसलिए विद्रोह प्रायः ईसाई-विरोधी होते थे
  • शासक और शोषित के धर्म में भिन्नता: मालाबार के मैप्पिला विद्रोह में मुसलमान किसान हिंदू ज़मींदारों और साहूकारों के विरुद्ध लड़े

1.2 जन विद्रोह और प्रतिरोध की प्रकृति

  • दो मुख्य हथियार: हिंसा और लूटपाट
  • निम्न और शोषित वर्ग अपने शोषकों पर हमला करते थे: अंग्रेज़, ज़मींदार, लगान वसूलने वाले अधिकारी, धनी व्यक्ति
  • संथाल विद्रोह में बड़े स्तर पर हिंसा: सूदखोरों के बही-खाते और सरकारी भवन जलाए गए
  • उद्देश्य: अंग्रेज़ों द्वारा नष्ट की गई पुरानी संरचनाओं और संबंधों का पुनरुत्थान
  • हर वर्ग के अपने कारण: पदच्युत ज़मींदार और शासक अपनी ज़मीन-संपदा वापस चाहते थे; जनजातियाँ नहीं चाहती थीं कि व्यापारी और सूदखोर उनके जीवन में दख़ल दें

2 19वीं शताब्दी के किसान और जनजातीय विद्रोह

  • 1760 के दशक में बंगाल-बिहार के संन्यासी विद्रोह और चुआड़ विद्रोह से शुरू होकर शायद ही कोई वर्ष बिना सशस्त्र विरोध के बीता
  • 1763 से 1856 तक छोटे-छोटे विद्रोहों को छोड़कर 40 मुख्य विद्रोह हुए
  • ये सब स्थानीय थे और एक-दूसरे से अलग थे, क्योंकि हर विद्रोह का लक्ष्य अलग था
ध्यान दें

हिंदी पुस्तक में “Chuar Uprising” का अनुवाद “मछुआरों के विद्रोह” छपा है; चुआड़ विद्रोह मछुआरों का नहीं, चुआड़ लोगों का विद्रोह था।

2.1 किसान विद्रोह: किसान क्यों बिगड़े

स्थायी बंदोबस्तज़मींदार भूमि का स्वामी; समय पर लगान न दे तो ज़मीन बिक जाती
↓
दबावज़मींदार फ़सल नष्ट होने पर भी किसानों से धन वसूलते; किसान महाजनों से ऋण लेते और कभी लौटा नहीं पाते, फिर बंधुआ मज़दूर बनते
↓
नीलामीज़मीन ऊँची बोली लगाने वाले शहरी लोगों को; नए ज़मींदार बीज-खाद पर ख़र्च नहीं करते, बस लगान वसूलते
↓
वाणिज्यीकरणकिसान नील, गन्ना, पटसन (जूट), कपास, अफ़ीम जैसी व्यापारिक फ़सलें उगाने लगे; फ़सल बेचने के लिए थोक व्यापारी, सौदागर, दलाल पर निर्भर
↓
अकालखाद्यान्न का उत्पादन घटा, अकाल पड़े, भूखे किसानों ने विद्रोह किया
रटकर याद करेंपरिभाषा 1

महाजन: ऋण देने वाले साहूकार (ऋणदाता) को महाजन कहा जाता था।

रटकर याद करेंपरिभाषा 2

कृषि का वाणिज्यीकरण: खाने के अनाज की जगह बाज़ार में बेचने के लिए व्यापारिक (नकदी) फ़सलें उगाना।

2.2 प्रमुख किसान विद्रोह

विद्रोह समय नेता मुख्य बात
फ़कीर और संन्यासी विद्रोह (बंगाल) 1770-1820 मजनूँ शाह; समर्थक हिंदू नेता भवानी पाठक और देवी चौधरानी (महिला) 1757 के बाद लगान और शोषण बढ़ा; 1770 के अकाल के बाद बेदख़ल किसान, अपदस्थ ज़मींदार, निकाले गए सैनिक और ग़रीब साथ आए; अंग्रेज़ी कारख़ानों से सामान, नकदी, शस्त्र, बारूद छीने; 19वीं सदी के प्रारंभ में दबाया गया
नील विद्रोह (बंगाल) 1859-1862 हिंदू और मुसलमान किसान मिलकर नील न उगाने का अभियान, हड़तालें, बागान मालिकों पर मुक़दमे; प्रेस और मिशनरियों का समर्थन; नवंबर 1860 का आदेश: रैयतों को नील उगाने के लिए बाध्य करना ग़ैर-क़ानूनी; विद्रोहियों की बड़ी जीत
फ़राज़ी आंदोलन (बंगाल) 1838-1848 शरायतुल्लाह खान, दादू मियाँ अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध पहला “कोई कर नहीं” अभियान; स्वयंसेवकों ने नील बागान मालिकों और ज़मींदारों से युद्ध किया; बंगाल के खेतिहर एकजुट
वहाबी आंदोलन 1830-1860 रायबरेली के सैयद अहमद बरेलवी अरब के अब्दुल वहाब और दिल्ली के संत शाह वलीउल्लाह से प्रभावित; मूलतः धार्मिक, फिर बंगाल में वर्ग संघर्ष: किसान ज़मींदारों के विरुद्ध
रटकर याद करेंपरिभाषा 3

फ़कीर: बंगाल के घुमंतू धार्मिक मुसलमान भिक्षुकों के समूह।

  • संन्यासी विद्रोह का तात्कालिक कारण: हिंदू और मुसलमान दोनों के तीर्थस्थलों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों पर अंग्रेज़ों का प्रतिबंध
1

कम भुगतान

नील उगाने का बहुत कम दाम मिलता

2

लाभ नहीं

नील और खाद्यान्न की बुआई का समय एक ही था

3

बंजर मिट्टी

नील से मिट्टी की उर्वरता समाप्त होती

ऊपर: नील किसानों के असंतोष के तीन कारण (पुस्तक)। नील की खेती अंग्रेज़ी कपड़ा बाज़ार की ज़रूरत से तय होती थी।

2.3 किसान विद्रोह की सार्थकता

  • अंग्रेज़ों की आक्रामक आर्थिक नीतियों ने पारंपरिक कृषि प्रणाली तहस-नहस की; किसान विद्रोह इन्हीं नीतियों के विरुद्ध थे
  • इनका लक्ष्य अंग्रेज़ी राज को उखाड़ना नहीं था, पर इन्होंने जागरूकता पैदा की: शोषण के विरुद्ध संगठित होकर लड़ने की ज़रूरत
  • इन्होंने आगे के विद्रोहों की भूमिका तैयार की, जैसे पंजाब में सिख युद्ध और अंत में 1857 का विद्रोह

2.4 जनजातीय विद्रोह

अंग्रेज़ों से पहले

  • अपनी सामाजिक और आर्थिक प्रणालियाँ, पारंपरिक
  • हर समुदाय का एक मुखिया; अपने मामलों में स्वतंत्र
  • ज़मीन और जंगल जीविका के मुख्य साधन
  • ग़ैर-जनजातीय समुदायों से अलग रहते थे

अंग्रेज़ों के बाद

  • आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और समुदाय नष्ट
  • आंदोलन उपनिवेश-विरोधी, क्योंकि औपनिवेशिक प्रशासन के विरुद्ध
  • पारंपरिक हथियार, मुख्यतः धनुष-बाण; प्रायः हिंसक
  • अंग्रेज़ों ने अपराधी और समाज-विरोधी घोषित किया, संपत्ति ज़ब्त की, जेल और फाँसी दी
  • जनजातीय आंदोलन कुछ प्रदेशों तक सीमित रहा, पर उपनिवेश-विरोधी संघर्ष में भाग लेने में जनजातियाँ किसी से पीछे नहीं रहीं
विद्रोह समय क्षेत्र नेता / मुख्य बात
संथाल 1855-1857 दमन-ए-कोह या संथाल परगना: उत्तर में बिहार के भागलपुर से दक्षिण में उड़ीसा तक, हज़ारीबाग से बंगाल की सीमा तक नेता सिद्धु और कानु; व्यापारी, साहूकार, ज़मींदार उधार देकर फ़सल, हल, बैल, फिर ज़मीन ले लेते; संथाल बंधुआ बने; विद्रोह दबा, पर आगे के कृषक संघर्षों की प्रेरणा बना
मुंडा 1899-1900 छोटानागपुर नेता बिरसा मुंडा; 1857 के बाद का प्रमुख विद्रोह (विवरण नीचे)
जयंतिया और गारो 1860-1870 के दशक उत्तर-पूर्व (आज का मेघालय) प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी (असम) से सिलहट (आज बांग्लादेश) तक सैनिक महत्व की सड़क का विरोध; 1827 में काम रोका; अंग्रेज़ों ने गाँव जलाए; 1860 के दशक में गृहकर और आयकर; जयंतिया नेता यू कियांग नाँगवाह को सार्वजनिक फाँसी; गारो नेता तोगान संगमा हारे
भील 1818-1831 खानदेश (आज महाराष्ट्र और गुजरात) खानदेश 1818 में अंग्रेज़ों के क़ब्ज़े में; भीलों ने उन्हें बाहरी माना; बाजीराव द्वितीय के बागी मंत्री त्रिंबकजी के उकसाने पर विद्रोह
कोल 1831-1832 छोटानागपुर का सिंहभूम मुखियाओं के अधीन स्वायत्तता ख़तरे में; ज़मीन का हस्तांतरण, साहूकार, व्यापारी, अंग्रेज़ी क़ानून; अंग्रेज़ों को दूर-दूर से सैनिक बुलाने पड़े
मैप्पिला 1836-1854 मालाबार मुसलमान काश्तकार, भूमिहीन मज़दूर, मछुआरे; अंग्रेज़ी क़ब्ज़ा, नए भूमि क़ानून, मुख्यतः हिंदू ज़मींदारों के अत्याचार; दबाने में अंग्रेज़ों को कई वर्ष लगे
रटकर याद करेंपरिभाषा 4

मैप्पिला: मालाबार क्षेत्र के मुसलमान काश्तकार (भाड़े पर खेती करने वाले), भूमिहीन मज़दूर और मछुआरे।

2.5 मुंडा विद्रोह और बिरसा मुंडा

  • मुंडाओं को जंगल साफ़ करने वाले के रूप में कुछ विशेषाधिकार मिले थे, जो किसी और जनजाति को नहीं थे
  • व्यापारी और ऋणदाता यह भूमि-पद्धति पहले से तोड़ रहे थे; अंग्रेज़ों ने ठेकेदार और सौदागर लाकर इसे और तेज़ी से नष्ट किया
  • ठेकेदारों को इकरारनामे में बँधे मज़दूर चाहिए थे; इस विस्थापन से मुंडा विद्रोह भड़का
  • बिरसा मुंडा: मिशनरियों से कुछ शिक्षा मिली थी, इसलिए अधिक जागरूक; लोगों को पवित्र वृक्ष-कुंजों की पूजा जीवित रखने को प्रेरित किया, ताकि अंग्रेज़ उनकी बंजर ज़मीन पर क़ब्ज़ा न कर सकें
  • ऋणदाताओं और अंग्रेज़ अधिकारियों से लड़े; पुलिस थानों, गिरजाघरों और मिशनरियों पर हमले किए
  • विद्रोही हारे; 1900 में जेल में बिरसा की मृत्यु
  • परिणाम: छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908: लोगों को भूमि पर कुछ स्वामित्व अधिकार, जनजातियों की बंधुआ मज़दूरी पर रोक
रटकर याद करेंपरिभाषा 5

इनडेन्चर्ड (अनुबंधित) मज़दूर: वह व्यक्ति जिसे संविदा (ठेके) के आधार पर निश्चित समय तक दूसरों के लिए किसी नए या विदेशी स्थान पर काम करना पड़ता था; बदले में यात्रा का किराया, रहना और खाना मिलता था।

3 1857 का विद्रोह: कारण

  • शुरुआत 10 मई 1857 को मेरठ में कंपनी के भारतीय सैनिकों की बगावत से
  • अंग्रेज़ों ने इसे सिपाही विद्रोह कहा; अब इसे प्रथम स्वाधीनता संग्राम माना जाता है
  • सैनिकों ने यूरोपीय अफ़सरों को मारा, दिल्ली कूच किया, लाल किले में घुसकर वृद्ध मुग़ल बादशाह बहादुरशाह ज़फ़र को भारत का सम्राट घोषित किया
  • यह अंग्रेज़ों की आक्रामक साम्राज्यवादी नीतियों के विरुद्ध आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष था

3.1 (क) राजनीतिक कारण

  • विलय (राज्य मिलाने) से औपनिवेशिक विस्तार भारतीय शासकों में असंतोष का प्रमुख कारण बना
  • विलय की नीतियाँ: अधिग्रहण का सिद्धांत (डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स; इसे व्यपगत का सिद्धांत भी कहते हैं) और सहायक संधि
  • लॉर्ड डलहौज़ी ने सतारा, नागपुर, झाँसी और कई छोटे राज्य मिला लिए
  • बाजीराव द्वितीय की मृत्यु पर पेंशन बंद; दत्तक पुत्र नाना साहिब का दावा ठुकराया
  • पहले निःसंतान शासक उत्तराधिकारी गोद ले सकता था; अब अंग्रेज़ों की पूर्वानुमति ज़रूरी
  • असर आश्रितों पर भी: सैनिक, शिल्पकार, अभिजात; विद्वानों और धार्मिक वर्गों का संरक्षण समाप्त; हज़ारों ज़मींदार, अभिजात और पोलिगर अपनी ज़मीन और लगान से वंचित
  • अवध पर कुशासन के आधार पर क़ब्ज़ा, जबकि नवाब अंग्रेज़ों के प्रति वफ़ादार थे; बेरोज़गारों को कोई विकल्प नहीं; किसानों पर ऊँचा कर
  • रहन-सहन, विश्वासों और मान्यताओं में दख़ल को लोगों ने धर्म के लिए ख़तरा माना; अंग्रेज़ अधिकारी घमंडी होते गए
रटकर याद करेंपरिभाषा 6

अधिग्रहण का सिद्धांत (डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स): अंग्रेज़ी संरक्षण वाले जिस राज्य का शासक प्राकृतिक उत्तराधिकारी छोड़े बिना मर जाए, उसका दत्तक पुत्र न संपत्ति पा सकता था न पेंशन, और राज्य अंग्रेज़ी शासन में मिला लिया जाता था।

3.2 (ख) आर्थिक कारण

  • पारंपरिक भारतीय अर्थव्यवस्था का विघटन और उसका अंग्रेज़ी अर्थव्यवस्था के अधीन होना
  • धन और कच्चा माल बाहर गया; ऊँचे वेतन वाले पद अंग्रेज़ों के लिए; भारतीय माल पर भारी कर
  • मशीन से बने सस्ते कपड़े से कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प नष्ट; लाखों कारीगर बेकार; भारत अंग्रेज़ी माल का बाज़ार और कच्चे माल का आपूर्तिकर्ता बना
  • भाप के जहाज़ और रेलवे: कच्चा माल वाले क्षेत्र निर्यात बंदरगाहों से जुड़े; पर रेलवे ने लोगों और विचारों को पास लाकर राष्ट्रीय जागरण में भी मदद की
  • 1853 में डलहौज़ी ने कलकत्ता से आगरा पहली टेलीग्राफ़ लाइन खोली; डाक सेवा भी शुरू
  • भूमि लगान बढ़ाने की नीति (रैयतवाड़ी, महलवाड़ी) से किसान अपनी ज़मीन लगान वसूलने वालों, व्यापारियों और ऋणदाताओं के हाथ खोते गए
  • बंगाल, बिहार, उड़ीसा के स्थायी बंदोबस्त में किसान का वंशानुगत अधिकार नहीं; पुस्तक के अनुसार उपज का 10/11 भाग न दे पाने पर संपत्ति बिक जाती
  • अंग्रेज़ों का बनाया नया ज़मींदार वर्ग उनका राजनीतिक सहयोगी बना
  • 1770 से 1857 तक 12 बड़े और अनेक छोटे अकाल किसानों और शिल्पियों के पतन को दिखाते हैं
ध्यान दें

हिंदी पुस्तक में “10वां/11वां भाग” छपा है; अंग्रेज़ी पुस्तक में 10/11 (ग्यारह में से दस भाग) है।

3.3 (ग) सामाजिक और धार्मिक कारण

  • सती और कन्या शिशु हत्या का विरोध, विधवा पुनर्विवाह, स्त्री शिक्षा जैसे सुधारों से बहुत लोग नाराज़
  • धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से ईसाई मिशनरियों ने स्कूल-कॉलेज खोले; लोगों को लगा कि सरकार मिशनरियों से मिली हुई है
  • 1850 का अधिनियम XXI (21): ईसाई बने लोगों को पैतृक संपत्ति का अधिकार; इसे धर्मांतरितों को रियायत माना गया
  • 1806, मद्रास प्रेसीडेंसी: हिंदू सैनिकों से माथे के धार्मिक चिह्न मिटाने और मुसलमानों से दाढ़ी कटवाने को कहा गया
  • समुद्रपार सेवा अनिवार्य; समुद्र पार जाना सैनिकों के लिए जाति से बाहर होना था
ध्यान दें

हिंदी पुस्तक में “1850 के 22वें अधिनियम” छपा है; सही है अधिनियम XXI (21वाँ), 1850 (अंग्रेज़ी पुस्तक भी यही लिखती है)।

3.4 (घ) सेना में असंतोष

1

किसान परिवार

सैनिक उन किसान परिवारों से थे जो सरकारी नीतियों से पीड़ित थे

2

पदोन्नति नहीं

भारतीय सूबेदार से ऊपर के पद पर नहीं

3

भत्ता नहीं

समुद्रपार ड्यूटी का विशेष भत्ता अधिकतर नहीं मिलता

4

कम वेतन

बराबर पद के अंग्रेज़ से कम; मनोबल गिरा

5

काला पानी

समुद्र पार जाने से मना करने पर क्रूर व्यवहार

3.5 (ङ) तात्कालिक कारण: चिकनाई वाले कारतूस

1856पुरानी बंदूक “ब्राउन बेस” की जगह एनफ़ील्ड राइफ़ल
→
लोड करनाकारतूस का ऊपरी भाग दाँत से काटना पड़ता
→
जनवरी 1857अफ़वाह: कारतूस में गाय और सूअर की चर्बी
→
29 मार्च 1857सिपाहियों का विद्रोह भड़का
  • गाय हिंदुओं के लिए पवित्र, सूअर मुसलमानों के लिए वर्जित; सैनिकों को लगा कि धर्म जानबूझकर भ्रष्ट किया जा रहा है
ध्यान दें

पुस्तक में पुरानी बंदूक का नाम “ब्राऊन बैग्स” छपा है; सही नाम ब्राउन बेस (Brown Bess) है।

4 विद्रोह के चरण, केंद्र और नेता

29 मार्च 1857कलकत्ता के पास बैरकपुर में मंगल पांडे ने खुलकर आदेश तोड़ा और दो अंग्रेज़ अफ़सरों पर हमला किया; गिरफ़्तार, मुक़दमा, फाँसी; बैरकपुर की रेजीमेंट भंग
मई 1857मेरठ में घुड़सवार रेजीमेंट के 85 सैनिकों को कारतूस से इंकार पर 2 से 10 वर्ष की सज़ा
10 मई 1857सज़ा के अगले दिन तीन रेजीमेंटों की खुली बगावत; जेल तोड़ी, अफ़सर मारे, दिल्ली कूच
इसके बाददिल्ली पर क़ब्ज़ा; बहादुरशाह भारत के सम्राट घोषित; फिर विद्रोह दूसरे स्थानों में फैला
सितंबर 1857पंजाब की वफ़ादार सेना की मदद से चार महीने की घेराबंदी के बाद अंग्रेज़ों ने दिल्ली फिर जीती
8 जुलाई 1858गवर्नर जनरल लॉर्ड केनिंग ने विद्रोह के समापन की घोषणा की
1862बहादुरशाह को रंगून भेजा गया था; वहीं 87 वर्ष की आयु में मृत्यु; उनके दो पुत्रों को बिना मुक़दमे दिल्ली में गोली मारी गई
ध्यान दें

पुस्तक में दिल्ली फिर जीतने की तिथि “10 सितंबर 1857” छपी है; अंग्रेज़ों का हमला 14 सितंबर को शुरू हुआ और 20 सितंबर तक दिल्ली उनके हाथ में थी, इसलिए “सितंबर 1857” लिखें। पुस्तक के अनुसार मंगल पांडे ने दो अफ़सरों की “हत्या” की; अधिकतर इतिहासकार लिखते हैं कि उसने उन्हें घायल किया था।

केंद्र नेता
दिल्ली बहादुरशाह ज़फ़र (सम्राट घोषित)
कानपुर नाना साहिब (पेशवा घोषित); सेना की कमान तात्या टोपे और अज़ीमुल्लाह
लखनऊ बेगम हज़रत महल; सहायक मौलवी अहमदुल्लाह
झाँसी रानी लक्ष्मीबाई
आरा (बिहार) कुंवर सिंह
बरेली खान बहादुर खान

पुस्तक के सार में बख्त खान का नाम भी मुख्य नेताओं में है।

  • लक्ष्मीबाई: घोड़े पर अंग्रेज़ घुड़सवारों से लड़ीं; घोड़ा ठोकर खाकर गिरा और उनकी मृत्यु हुई; अंग्रेज़ कमांडर सर ह्यू रोज़ के अनुसार वे विद्रोहियों की सर्वश्रेष्ठ और सबसे वीर सैनिक नेता थीं
  • कुंवर सिंह की मृत्यु बिहार में एक अन्य लड़ाई में; तात्या टोपे सोते हुए पकड़े गए, मुक़दमे के बाद फाँसी
  • मुख्य केंद्र: मेरठ, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, झाँसी, बरेली, आरा (पुस्तक के मानचित्र में फ़ैज़ाबाद भी)

5 विद्रोह की प्रकृति

अंग्रेज़ इतिहासकार: सैनिक बगावत

  • 1857-58 की घटनाओं को सिपाहियों की बगावत माना
  • पहले भी सैनिक विद्रोह हुए, जैसे जुलाई 1806 की वेल्लूर बगावत; पर वह छावनी की दीवारों तक सीमित रही और जल्दी दबी

पुस्तक का निष्कर्ष: लोकप्रिय विद्रोह

  • शुरुआत सिपाहियों ने की, पर बड़ी संख्या में आम जनता जुड़ी; किसान और शिल्पी शामिल
  • कुछ क्षेत्रों में जनता ने सैनिकों से पहले विद्रोह किया
  • हिंदू-मुस्लिम एकता और क्षेत्रों के बीच एकता
  • विदेशी शासन से स्वाधीनता का प्रथम राष्ट्रीय संघर्ष
  • 1857 एक नहीं, कई आंदोलन था; यह वर्ग विद्रोह नहीं था: किसानों ने ज़मींदारों पर नहीं, अनाज के ऋणदाता व्यापारियों और अंग्रेज़ी सरकार के प्रतिनिधियों पर हमला किया
  • अवध में ताल्लुकदार और किसान साझे शत्रु के विरुद्ध साथ लड़े
  • पहली बार अलग समुदायों के सैनिक, हिंदू-मुसलमान, ज़मींदार और किसान अंग्रेज़ों के विरुद्ध एकजुट हुए; आगे के सफल उपनिवेश-विरोधी संघर्षों की नींव पड़ी

6 विद्रोह की असफलता के कारण

  • संगठित, शक्तिशाली शत्रु के सामने एक वर्ष के भीतर दबा दिया गया
कारण विवरण
1. उद्देश्य में एकता नहीं बंगाल के सैनिक मुग़लों की शान लौटाना चाहते थे; नाना साहिब और तात्या टोपे मराठा शक्ति; लक्ष्मीबाई अधिग्रहण के सिद्धांत से खोई झाँसी वापस
2. सीमित क्षेत्र केवल उत्तर और मध्य भारत; कश्मीर, पंजाब, सिंध, राजपुताना दूर रहे; मद्रास और बंबई की रेजीमेंट, सिख रियासतें, अफ़गान और गोरखा अंग्रेज़ों के साथ; कई शासकों ने मदद नहीं की; मध्य-उच्च वर्ग और आधुनिक शिक्षित भारतीय भी साथ नहीं आए
3. कमज़ोर नेतृत्व संगठन और योजना की कमी; नेता अपने हित और अपने क्षेत्र के लिए लड़े; कोई राष्ट्रीय नेता नहीं उभरा; लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, नाना साहिब साहसी थे पर अच्छे सैन्य जनरल नहीं
4. शस्त्र और धन का अभाव पुराने हथियार, अंग्रेज़ों के आधुनिक हथियारों के सामने बेकार
5. असंगठित अलग-अलग भागों के विद्रोहों में समन्वय नहीं; सिपाही प्रायः अनियंत्रित
6. अंग्रेज़ों की सुविधा टेलीग्राफ़ और डाक से तेज़ कार्रवाई; समुद्र पर अधिकार से इंग्लैंड से समय पर सहायता
  • नाना साहिब के भाग निकलने और बहादुरशाह ज़फ़र की मृत्यु से पेशवाई और मुग़ल शासन का अंत हुआ

7 विद्रोह की सार्थकता, प्रभाव और विरासत

  • पहला संकेत कि भारतीय अंग्रेज़ी शासन ख़त्म करना चाहते हैं और इसके लिए एकजुट होने को तैयार हैं
  • लक्ष्य नहीं मिला, पर राष्ट्रीयता के बीज बोए गए; बलिदान देने वाले नायकों के प्रति जागरूकता
  • पर यहीं से हिंदू-मुसलमानों में अविश्वास शुरू हुआ, जिसका अंग्रेज़ों ने बाद में लाभ उठाया
  • विद्रोह ने जाति, समुदाय और वर्ग के बंधन तोड़े (एकता का विवरण भाग 5 में)
1

भारत में बेहतर सरकार का अधिनियम (अगस्त 1858)

बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स समाप्त; भारत सचिव का पद, साथ में 15 सदस्यों की भारतीय परिषद; गवर्नर जनरल अब वायसराय

2

कंपनी का शासन समाप्त

अगस्त 1858 में ब्रिटिश ताज ने भारत का नियंत्रण सीधे लिया; 1877 में रानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी घोषित

3

रानी की उद्घोषणा (1 नवंबर 1858)

कंपनी की नीतियाँ जारी रहेंगी; गोद लेने पर उत्तराधिकार का अधिकार माना जाएगा; शासकों से कंपनी की संधियों का सम्मान; भारत ब्रिटिश साम्राज्य का उपनिवेश

4

फूट डालो और राज करो

हिंदू-मुस्लिम एकता से डरकर यह नीति अपनाई; मुख्य पदों पर कड़ा नियंत्रण

5

इंडियन सिविल सर्विस अधिनियम (1861)

सिविल सेवा भर्ती के लिए हर वर्ष लंदन में प्रतियोगी परीक्षा

6

सेना में बदलाव

यूरोपीय सैनिक बढ़े, भारतीय घटे; कुछ माउंटेन बैटरी छोड़कर भारतीय तोपखाना भंग; बड़े पद यूरोपियनों के लिए; जाति, धर्म, क्षेत्र के आधार पर फूट

7

इंडियन काउंसिल्स एक्ट (1861)

शासक और शासित में संपर्क की कमी दूर करने के लिए प्रतिनिधि संस्थाओं की विनम्र शुरुआत

ध्यान दें

पुस्तक के अनुसार 15 सदस्यों की परिषद वायसराय की सहायता के लिए थी; 1858 के अधिनियम में यह परिषद लंदन में भारत सचिव की सहायता करती थी।

  • अंग्रेज़ रक्षात्मक हुए; भारतीयों में कड़वाहट रही; 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और फिर गांधीजी के साथ आंदोलन ने गति पाई
  • अंग्रेज़ी-शिक्षित भारतीय विद्रोह से दूर रहे; इनमें कुछ स्थायी बंदोबस्त से बने बंगाली ज़मींदार परिवारों से थे; इस वर्ग के कुछ सदस्य 30-40 वर्ष बाद अंग्रेज़ों के विरुद्ध हो गए
  • सबसे दुर्भाग्यपूर्ण विरासत: नस्लीय कड़वाहट
रात को पढ़ने वाला सार
  • किसान विद्रोह: फ़कीर-संन्यासी 1770-1820, नील 1859-62, फ़राज़ी 1838-48, वहाबी 1830-60
  • जनजातीय: संथाल 1855-57, मुंडा 1899-1900, जयंतिया-गारो 1860-70 के दशक, भील 1818-31, कोल 1831-32, मैप्पिला 1836-54
  • 1857: बैरकपुर 29 मार्च, मेरठ 10 मई 1857; समापन 8 जुलाई 1858; पाँच प्रकार के कारण, छह असफलता के कारण
  • विरासत: 1858 का अधिनियम, ताज का शासन, 1877, ICS अधिनियम और काउंसिल्स एक्ट 1861

NIOS की आधिकारिक पुस्तक nios.ac.in पर निःशुल्क उपलब्ध है।