CBSE Class 10 सामाजिक विज्ञान (Social Science) Sample Paper 2 2026-27 with Marking Scheme (Hindi Medium)

पैटर्न: CBSE 2026-27 का आधिकारिक प्रतिदर्श प्रश्न-पत्र (SQP) डिज़ाइन · अधिकतम अंक: 80 · समय: 3 घंटे। पहले पेपर हल करें, फिर सबसे नीचे अंकन योजना खोलकर अपने उत्तर जाँचें।

ANSHUL ACADEMY · anshulacademy.in

सामाजिक विज्ञान (087)

प्रतिदर्श प्रश्न-पत्र 2 (Sample Paper 2)
कक्षा: X (2026-27) · हिंदी माध्यम
निर्धारित समय: 3 घंटेअधिकतम अंक: 80

सामान्य निर्देश:

  1. इस प्रश्न-पत्र में 38 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रश्न-पत्र में चार खंड हैं और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), अति लघु उत्तरीय (VSA), लघु उत्तरीय (SA), दीर्घ उत्तरीय (LA) और स्रोत/केस आधारित प्रश्न (CBQ) हैं।
    • खंड क: इतिहास, 20 अंक   • खंड ख: भूगोल, 20 अंक
    • खंड ग: राजनीति विज्ञान, 20 अंक   • खंड घ: अर्थशास्त्र, 20 अंक
  3. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (VSA) 2 अंक के हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
  4. लघु उत्तरीय प्रश्न (SA) 3 अंक के हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
  5. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (LA) 5 अंक के हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 120 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
  6. स्रोत/केस आधारित प्रश्न (CBQ) तीन उप-प्रश्नों वाले हैं और प्रत्येक 4 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
  7. मानचित्र आधारित प्रश्न कुल 5 अंक के हैं और दो भागों में हैं: खंड क (इतिहास) में प्रश्न 9 (2 अंक) और खंड ख (भूगोल) में प्रश्न 19 (3 अंक)।
  8. प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। फिर भी कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिया गया है। ऐसे प्रश्नों में केवल एक ही विकल्प का उत्तर लिखना है।
  9. ध्यान दें: दृश्य सामग्री, मानचित्र आदि वाले प्रश्नों के स्थान पर दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अलग प्रश्न दिए गए हैं। ऐसे प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही हल करें।
खंड क: इतिहास (20 अंक)
प्र. सं.
अंक
1
1 अंक

निम्नलिखित प्रश्न में अभिकथन (A) के बाद कारण (R) का कथन दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

अभिकथन (A): 1821 में शुरू हुए यूनान के स्वतंत्रता संग्राम को पश्चिमी यूरोप के अनेक लोगों का समर्थन मिला।

कारण (R): प्राचीन यूनानी संस्कृति के प्रति सहानुभूति रखने वाले कवियों और कलाकारों ने यूनान को यूरोपीय सभ्यता का पालना बताकर उसके संघर्ष के लिए जनमत जुटाया।

(क) A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
(ख) A और R दोनों सही हैं, परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) A सही है, परंतु R ग़लत है।
(घ) A ग़लत है, परंतु R सही है।
1
2
1 अंक

नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए। स्वदेशी आंदोलन से प्रेरित होकर 1905 में बनाई गई ‘भारत माता’ की यह प्रसिद्ध छवि किसने चित्रित की थी?
संन्यासिनी के रूप में भारत माता का चित्र, जिनके चार हाथों में वस्त्र, पुस्तक, माला और धान की बालियाँ हैं
चित्र स्रोत: Wikimedia Commons, सार्वजनिक डोमेन (Public domain)
(क) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(ख) राजा रवि वर्मा
(ग) अबनीन्द्रनाथ टैगोर
(घ) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय
टिप्पणी: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 2 के स्थान पर है।
1870 के दशक में मातृभूमि की स्तुति के रूप में ‘वन्दे मातरम्’ गीत किसने लिखा, जिसे बाद में उपन्यास आनन्दमठ में शामिल किया गया?

(क) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय
(ख) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(ग) नटेसा शास्त्री
(घ) अबनीन्द्रनाथ टैगोर
1
3
1 अंक

सोलहवीं सदी में स्पेनिश विजेताओं ने अमेरिका के मूल निवासियों को बहुत जल्दी पराजित कर दिया। इसका सबसे प्रमुख कारण क्या था?
(क) मूल निवासियों के पास कोई सेना नहीं थी
(ख) स्पेनिश सेना की संख्या मूल निवासियों से कई गुना अधिक थी
(ग) मूल निवासियों ने स्वयं स्पेन से संधि करके अपना शासन सौंप दिया
(घ) चेचक जैसे कीटाणुओं से मूल निवासियों में कोई रोग-प्रतिरोधक क्षमता नहीं थी
1
4
1 अंक

निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलन सही है?

स्तंभ I स्तंभ II
1. डायमंड सूत्र P. ‘उकियो’ (तैरती दुनिया) की चित्र-शैली से जुड़े कलाकार
2. कितागावा उतामारो Q. राममोहन राय द्वारा प्रकाशित पत्रिका
3. संवाद कौमुदी R. 868 ई. में छपी, जापान की सबसे पुरानी पुस्तक

सही विकल्प चुनिए:

(क) 1-P, 2-R, 3-Q
(ख) 1-R, 2-P, 3-Q
(ग) 1-Q, 2-P, 3-R
(घ) 1-R, 2-Q, 3-P
1
5
2 अंक

उन्नीसवीं सदी तक हज़ारों लोग यूरोप छोड़कर अमेरिका क्यों जाने लगे? कोई दो कारण लिखिए।
2
6A
3 अंक

1878 के वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट के माध्यम से औपनिवेशिक सरकार ने भारतीय भाषाओं के प्रेस पर किस प्रकार नियंत्रण किया? राष्ट्रवादी अख़बारों पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिए।
3
अथवा
6B
3 अंक

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि मुद्रण संस्कृति ने फ़्रांसीसी क्रांति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाईं। इसके पक्ष में दिए जाने वाले तीन तर्कों का विश्लेषण कीजिए।
3
7A
5 अंक

उन्नीसवीं सदी में इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का विश्लेषण कीजिए। इसमें मेत्सिनी, कावूर और गैरीबॉल्डी की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
5
अथवा
7B
5 अंक

‘जर्मनी का एकीकरण उदारवादी जनतंत्र से नहीं, बल्कि सेना और नौकरशाही की ताक़त से हुआ।’ 1848 के बाद जर्मनी में राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
5
8
4 अंकनीचे दिए गए स्रोत को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

सत्याग्रह का विचार

जनवरी 1915 में जब महात्मा गांधी भारत लौटे, तो वे दक्षिण अफ़्रीका में एक नए तरीक़े से नस्लभेदी सरकार का सफलतापूर्वक मुक़ाबला कर चुके थे। इस तरीक़े को वे सत्याग्रह कहते थे। सत्याग्रह में सत्य की शक्ति पर आग्रह और सत्य की खोज पर ज़ोर दिया जाता था। इसका अर्थ यह था कि यदि उद्देश्य सच्चा है और संघर्ष अन्याय के विरुद्ध है, तो उत्पीड़क से लड़ने के लिए शारीरिक बल की ज़रूरत नहीं है। बदले की भावना या आक्रामकता का सहारा लिए बिना, केवल अहिंसा के सहारे भी सत्याग्रही अपने संघर्ष में सफल हो सकता है। इसके लिए दमनकारी शत्रु की चेतना को झिंझोड़ना ज़रूरी है। उत्पीड़क शत्रु को ही नहीं, बल्कि सभी लोगों को हिंसा के ज़रिए सत्य स्वीकार करने पर विवश करने के बजाय, सच्चाई को देखने और सहज भाव से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। गांधीजी का विश्वास था कि अहिंसा का यह धर्म सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बाँध सकता है।

इस प्रश्न-पत्र के लिए लिखा गया गद्यांश, NCERT भारत और समकालीन विश्व-II, अध्याय 2 के ‘सत्याग्रह का विचार’ अंश पर आधारित
8.1
भारत लौटने से पहले गांधीजी ने सत्याग्रह की पद्धति किस देश में और किसके विरुद्ध सफलतापूर्वक अपनाई थी?
1
8.2
गद्यांश के अनुसार सत्याग्रही उत्पीड़क का मुक़ाबला किस प्रकार करता है?
1
8.3
विश्लेषण कीजिए कि गांधीजी अहिंसा के इस धर्म को सभी भारतीयों को एकजुट करने का साधन क्यों मानते थे। दो तर्क दीजिए।
2
4
9
2 अंक

मानचित्र कौशल आधारित प्रश्न (मानचित्र प्रश्न-पत्र के अंत में दिया गया है)
भारत के दिए गए रेखा-मानचित्र पर दो स्थान A और B अंकित किए गए हैं। इन्हें पहचानिए और मानचित्र पर खींची गई रेखाओं पर इनके सही नाम लिखिए।

A. वह क्षेत्र जहाँ 1917 में गांधीजी ने दमनकारी बाग़ान व्यवस्था के विरुद्ध किसानों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

B. वह शहर जहाँ 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर के सैनिकों ने एक बंद मैदान में जमा लोगों पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं।

टिप्पणी: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 9 के स्थान पर है।

A. उस शहर का नाम लिखिए जहाँ 1918 में गांधीजी सूती कपड़ा कारख़ानों के मज़दूरों के बीच सत्याग्रह आंदोलन चलाने पहुँचे।

B. गुजरात के उस तटीय क़स्बे का नाम लिखिए जहाँ 6 अप्रैल 1930 को गांधीजी ने नमक बनाकर नमक क़ानून तोड़ा।

2
खंड ख: भूगोल (20 अंक)
प्र. सं.
अंक
10
1 अंक

गंगा के मैदान में एक विद्यार्थी ने नदी से दूर, थोड़े ऊँचे भाग की मृदा का नमूना लिया। यह पुरानी जलोढ़ मृदा है और इसमें ‘कंकर’ ग्रंथियों की मात्रा अधिक है। इस मृदा को क्या कहते हैं?
(क) खादर
(ख) रेगर
(ग) बांगर
(घ) लेटराइट
1
11
1 अंक

निम्नलिखित प्रश्न में अभिकथन (A) के बाद कारण (R) का कथन दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

अभिकथन (A): बाघ संरक्षण केवल एक संकटग्रस्त जाति को बचाने का प्रयास नहीं है।

कारण (R): ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत 1973 में हुई थी।

(क) A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
(ख) A और R दोनों सही हैं, परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) A सही है, परंतु R ग़लत है।
(घ) A ग़लत है, परंतु R सही है।
1
12
1 अंक

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही उत्तर चुनिए:

कथन I: नदियों पर बाँध बनाने से उनका प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध होता है, जिससे तलछट बहाव कम हो जाता है और नदी के जलीय जीव-आवासों में भोजन की कमी हो जाती है।

कथन II: बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाए गए बाँधों के जलाशयों में तलछट जमा नहीं होती, इसलिए ये बाँध हमेशा बाढ़ रोकने में सफल रहते हैं।

(क) कथन (I) सही है और (II) ग़लत है।
(ख) कथन (I) ग़लत है और (II) सही है।
(ग) (I) और (II) दोनों सही हैं।
(घ) (I) और (II) दोनों ग़लत हैं।
1
13
1 अंक

एक फ़सल के लिए उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु, ह्यूमस और जीवांश युक्त गहरी मिट्टी, सुगम जल निकास वाले ढलवाँ क्षेत्र, वर्ष भर कोष्ण, नम और पालारहित जलवायु तथा प्रचुर मात्रा में सस्ते और कुशल श्रम की आवश्यकता होती है। यह कौन-सी फ़सल है?
(क) गेहूँ
(ख) कपास
(ग) जूट
(घ) चाय
1
14
1 अंक

भारत में कोयले के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. लिग्नाइट एक निम्न कोटि का भूरा कोयला है, जिसके प्रमुख भंडार तमिलनाडु के नैवेली में हैं।
  2. गोंडवाना कोयले के प्रमुख भंडार मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हैं।
  3. एंथ्रेसाइट सर्वोत्तम गुण वाला कठोर कोयला है।
  4. धातुशोधन में उच्च श्रेणी के बिटुमिनस कोयले का प्रयोग होता है, जिसका लोहे के प्रगलन में विशेष महत्त्व है।
(क) केवल (i) और (ii)
(ख) केवल (i), (iii) और (iv)
(ग) केवल (ii), (iii) और (iv)
(घ) केवल (ii) और (iv)
1
15
1 अंक

स्वामित्व के आधार पर उद्योगों के वर्गीकरण से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलन सही है?

स्तंभ I (उद्योग) स्तंभ II (क्षेत्र)
1. भारत हैवी इलैक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) P. सार्वजनिक क्षेत्र
2. बजाज ऑटो लिमिटेड Q. संयुक्त क्षेत्र
3. ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) R. सहकारी क्षेत्र
4. केरल के नारियल पर आधारित उद्योग S. निजी क्षेत्र

सही विकल्प चुनिए:

(क) 1-P, 2-S, 3-Q, 4-R
(ख) 1-Q, 2-S, 3-P, 4-R
(ग) 1-P, 2-R, 3-Q, 4-S
(घ) 1-S, 2-P, 3-R, 4-Q
1
16
2 अंक

भारत में स्थानीय समुदायों ने वन और वन्य जीव संरक्षण में किस प्रकार योगदान दिया है? कोई दो उदाहरण दीजिए।
2
17A
5 अंक

‘स्वतंत्रता के बाद भारतीय कृषि के विकास के लिए प्रौद्योगिकीय और संस्थागत सुधार आवश्यक थे।’ सरकार द्वारा किए गए ऐसे किन्हीं पाँच सुधारों का विश्लेषण कीजिए।
5
अथवा
17B
5 अंक

भारत में ऊर्जा के गैर-पारंपरिक साधनों के विकास की आवश्यकता क्यों है? किन्हीं चार गैर-पारंपरिक ऊर्जा साधनों की भारत में संभावनाओं का उदाहरण सहित विश्लेषण कीजिए। (1+4)
5
18
4 अंकनीचे दिए गए स्रोत को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

मृदा अपरदन

मृदा के कटाव और उसके बहाव की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहा जाता है। मृदा के बनने और अपरदन की क्रियाएँ आमतौर पर साथ-साथ चलती है और दोनों में संतुलन होता है। परंतु मानवीय क्रियाओं जैसे वनोन्मूलन, अति पशुचारण, निर्माण और खनन इत्यादि से कई बार यह संतुलन भंग हो जाता है तथा प्राकृतिक तत्त्व जैसे पवन, हिमनदी और जल मृदा अपरदन करते हैं। बहता जल मृत्तिकायुक्त मृदाओं को काटते हुए गहरी वाहिकाएँ बनाता है, जिन्हे अवनलिकाएँ कहते हैं। ऐसी भूमि जोतने योग्य नहीं रहती और इसे उत्खात भूमि कहते हैं। चंबल बेसिन में ऐसी भूमि को खड्ड भूमि कहा जाता है। कई बार जल विस्तृत क्षेत्र को ढके हुए ढाल के साथ नीचे की ओर बहता है। ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र की ऊपरी मृदा घुलकर जल के साथ बह जाती है। इसे चादर अपरदन कहा जाता है।

NCERT, समकालीन भारत-II, अध्याय 1 (संसाधन एवं विकास), ‘मृदा अपरदन और संरक्षण’ से; कोष्ठक में दिए अंग्रेज़ी शब्द छोड़ दिए गए हैं
18.1
चंबल बेसिन में उत्खात भूमि को किस नाम से जाना जाता है?
1
18.2
‘चादर अपरदन’ और ‘अवनलिका अपरदन’ में एक अंतर लिखिए।
1
18.3
उत्तराखंड के एक पहाड़ी गाँव में किसान ढाल पर ऊपर से नीचे की ओर हल चलाते हैं, जिससे वर्षा में उनके खेतों की मृदा बह जाती है। मृदा अपरदन रोकने के लिए उन्हें दो उपाय सुझाइए।
2
4
19
3 अंक

मानचित्र कौशल आधारित प्रश्न
भारत के दिए गए रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों से दर्शाइए और उनके नाम लिखिए:

I. (a) सतलुज-ब्यास बेसिन की उस बहु-उद्देशीय परियोजना का बाँध, जो जल विद्युत उत्पादन और सिंचाई दोनों के काम आता है। 1

अथवा

    (b) गुजरात में नर्मदा नदी पर बना बाँध।

II. निम्नलिखित में से कोई दो: 1 × 2 = 2

    (i) तमिलनाडु में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र
    (ii) मध्य प्रदेश का एक सूती वस्त्र उद्योग केंद्र
    (iii) कच्छ (गुजरात) में स्वतंत्रता के बाद पहले पत्तन के रूप में विकसित किया गया पत्तन

टिप्पणी: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 19 के स्थान पर है।
किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(i) गुजरात में नर्मदा नदी पर बने बाँध का नाम लिखिए।
(ii) तमिलनाडु में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का नाम लिखिए।
(iii) मध्य प्रदेश के एक सूती वस्त्र उद्योग केंद्र का नाम लिखिए।
(iv) कच्छ में स्वतंत्रता के बाद पहले पत्तन के रूप में विकसित पत्तन का नाम लिखिए।

3
खंड ग: राजनीति विज्ञान (20 अंक)
प्र. सं.
अंक
20
1 अंक

एक राजनीतिक दल को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में पड़े कुल वोटों का 6 प्रतिशत मिला और उसने लोकसभा चुनाव में चार सीटें जीतीं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार इस दल को किस रूप में मान्यता मिलेगी?
(क) क्षेत्रीय दल
(ख) राज्य स्तरीय दल
(ग) राष्ट्रीय दल
(घ) किसी भी रूप में मान्यता नहीं
1
21
1 अंक

दो या अधिक स्वतंत्र राष्ट्र अपनी संप्रभुता को साथ करके, अपनी अलग पहचान बनाए रखते हुए, एक बड़ी इकाई बनाते हैं। इस ‘साथ आकर संघ बनाने’ का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(क) भारत
(ख) बेल्जियम
(ग) स्पेन
(घ) ऑस्ट्रेलिया
1
22
1 अंक

निम्नलिखित प्रश्न में अभिकथन (A) के बाद कारण (R) का कथन दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

अभिकथन (A): मनुष्य जाति की आबादी में औरतों का हिस्सा आधा है, पर सार्वजनिक जीवन में, ख़ासकर राजनीति में, उनकी भूमिका नगण्य ही रही है।

कारण (R): लैंगिक श्रम-विभाजन में घर के बाहर का सार्वजनिक जीवन महिलाओं का और घर के अंदर का काम पुरुषों का माना गया है।

(क) A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
(ख) A और R दोनों सही हैं, परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) A सही है, परंतु R ग़लत है।
(घ) A ग़लत है, परंतु R सही है।
1
23
1 अंक

नीचे दिए गए आलेख का अध्ययन कीजिए। इससे कौन-सा निष्कर्ष सबसे उचित है?
1999-2000 में ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जाति-समूहों में गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के प्रतिशत का स्तंभ आलेख
आँकड़े: NCERT, लोकतांत्रिक राजनीति-II, अध्याय 3 की तालिका (स्रोत: राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण, 55वाँ दौर, 1999-2000)
(क) ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जाति-समूहों में ग़रीबी का स्तर लगभग बराबर है।
(ख) अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों में ग़रीबी का अनुपात सबसे अधिक है; जाति आज भी आर्थिक हैसियत से जुड़ी है।
(ग) हिंदू अगड़ी जातियों में ग़रीबी का अनुपात सभी समूहों के औसत से अधिक है।
(घ) अन्य पिछड़ी जातियों में ग़रीबी का अनुपात सबसे अधिक है।
टिप्पणी: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 23 के स्थान पर है।
भारत की जनगणना में धर्म के साथ-साथ किन दो विशिष्ट सामाजिक समूहों की गिनती अलग से दर्ज की जाती है?

(क) अन्य पिछड़ी जातियाँ और अगड़ी जातियाँ
(ख) अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जनजातियाँ
(ग) भाषायी अल्पसंख्यक और धार्मिक अल्पसंख्यक
(घ) महिलाएँ और बच्चे
1
24
2 अंक

‘पारदर्शिता’ से आप क्या समझते हैं? लोकतंत्र में इसका एक महत्त्व लिखिए।
2
25
2 अंक

‘भारत में अनेक राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।’ इस चुनौती के कोई दो परिणाम स्पष्ट कीजिए।
2
26
3 अंक

सत्ता की साझेदारी के पक्ष में दिए जाने वाले ‘युक्तिपरक’ और ‘नैतिक’ तर्कों में अंतर स्पष्ट करते हुए दोनों का विश्लेषण कीजिए।
3
27A
5 अंक

‘राजनीति में जाति और जाति के अंदर राजनीति।’ भारत में जाति और राजनीति के आपसी संबंध का विश्लेषण कीजिए। यह भी बताइए कि चुनावों में केवल जाति ही सब कुछ क्यों नहीं है।
5
अथवा
27B
5 अंक

‘सामाजिक विविधताओं में सामंजस्य बैठाना लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का एक बड़ा गुण है।’ इस कथन का विश्लेषण कीजिए और उन दो शर्तों को भी स्पष्ट कीजिए जिन्हें इसके लिए लोकतंत्र को पूरा करना होता है।
5
28
4 अंकनीचे दिए गए स्रोत को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

सत्ता का विकेंद्रीकरण

जब केंद्र और राज्य सरकार से शक्तियाँ लेकर स्थानीय सरकारों को दी जाती हैं, तो इसे सत्ता का विकेंद्रीकरण कहते हैं। इसके पीछे सोच यह है कि अनेक मुद्दों और समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही सबसे अच्छे ढंग से हो सकता है, क्योंकि लोग अपने इलाक़े की समस्याओं को बेहतर समझते हैं और जानते हैं कि पैसा कहाँ ख़र्च किया जाए। 1992 से पहले भी पंचायतें और नगरपालिकाएँ थीं, पर वे राज्य सरकारों के सीधे नियंत्रण में थीं, उनके चुनाव नियमित ढंग से नहीं होते थे और उनके पास न अपना अधिकार था, न संसाधन। 1992 में संविधान में संशोधन करके इस तीसरे स्तर को ज़्यादा शक्तिशाली बनाया गया। अब स्थानीय निकायों के चुनाव नियमित रूप से कराना संवैधानिक बाध्यता है, कम से कम एक-तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, और हर राज्य में इन चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग नाम की स्वतंत्र संस्था है। फिर भी कई जगह ग्राम सभाओं की बैठकें नियमित नहीं होतीं और अधिकांश राज्य सरकारों ने स्थानीय सरकारों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन नहीं दिए हैं।

इस प्रश्न-पत्र के लिए लिखा गया गद्यांश, NCERT लोकतांत्रिक राजनीति-II, अध्याय 2 के ‘भारत में विकेंद्रीकरण’ अंश पर आधारित
28.1
सत्ता के विकेंद्रीकरण से आप क्या समझते हैं?
1
28.2
पंचायत और नगरपालिका के चुनाव कराने का दायित्व किस संस्था का है?
1
28.3
‘1992 के संविधान संशोधन से स्थानीय शासन मज़बूत हुआ, पर लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है।’ गद्यांश के आधार पर इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
2
4
खंड घ: अर्थशास्त्र (20 अंक)
प्र. सं.
अंक
29
1 अंक

किसी राज्य में एक वर्ष में पैदा हुए प्रत्येक 1,000 जीवित बच्चों में से 25 बच्चे एक वर्ष की आयु पूरी करने से पहले मर जाते हैं। यह आँकड़ा किस सूचक को दर्शाता है?
(क) शिशु मृत्यु दर
(ख) साक्षरता दर
(ग) निवल उपस्थिति अनुपात
(घ) जन्म के समय संभावित आयु
1
30
1 अंक

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही उत्तर चुनिए:

कथन I: चूँकि हम अधिकांश प्राकृतिक उत्पाद कृषि, डेयरी, मत्स्यन और वनों से प्राप्त करते हैं, इसलिए प्राथमिक क्षेत्रक को कृषि एवं सहायक क्षेत्रक भी कहा जाता है।

कथन II: द्वितीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ वस्तुओं के बजाय सेवाओं का सृजन करती हैं, इसलिए इसे सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है।

(क) कथन (I) सही है और (II) ग़लत है।
(ख) कथन (I) ग़लत है और (II) सही है।
(ग) (I) और (II) दोनों सही हैं।
(घ) (I) और (II) दोनों ग़लत हैं।
1
31
1 अंक

लक्ष्मी के परिवार के पाँचों सदस्य वर्ष भर अपने दो हेक्टेयर असिंचित खेत पर काम करते हैं। यदि उनमें से दो सदस्य किसी कारख़ाने में काम करने चले जाएँ, तब भी खेत का उत्पादन कम नहीं होगा। यह किस प्रकार की बेरोज़गारी का उदाहरण है?
(क) खुली बेरोज़गारी
(ख) मौसमी बेरोज़गारी
(ग) शिक्षित बेरोज़गारी
(घ) प्रच्छन्न (अल्प) बेरोज़गारी
1
32
1 अंक

निम्नलिखित प्रश्न में अभिकथन (A) के बाद कारण (R) का कथन दिया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

अभिकथन (A): भारत में बैंक अपनी जमा राशि का केवल एक छोटा हिस्सा अपने पास नकद के रूप में रखते हैं।

कारण (R): किसी एक विशेष दिन में केवल कुछ जमाकर्ता ही नकद निकालने आते हैं, इसलिए बैंक का काम इतने नकद से आराम से चल जाता है।

(क) A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
(ख) A और R दोनों सही हैं, परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) A सही है, परंतु R ग़लत है।
(घ) A ग़लत है, परंतु R सही है।
1
33
1 अंक

मेघा ने घर ख़रीदने के लिए बैंक से ऋण लिया। बैंक ने ऋण चुकाए जाने तक उसके नए घर के काग़ज़ात अपने पास रख लिए। ऋण न चुकाने पर बैंक घर बेचकर अपना पैसा वसूल कर सकता है। यहाँ घर किसका काम कर रहा है?
(क) ब्याज दर
(ख) माँग जमा
(ग) समर्थक ऋणाधार
(घ) स्वयं सहायता समूह
1
34
1 अंक

बेंगलुरु का एक कॉल सेंटर दूरसंचार सुविधाओं और इंटरनेट की मदद से विदेशी ग्राहकों को सूचना और सहायता उपलब्ध कराता है। यह वैश्वीकरण को संभव बनाने वाले किस कारक का उदाहरण है?
(क) परिवहन प्रौद्योगिकी में उन्नति
(ख) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का विकास
(ग) उत्पादन का स्थानीयकरण
(घ) विदेशी निवेश पर रोक
1
35
3 अंक

हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय केरल से अधिक है, फिर भी हरियाणा में शिशु मृत्यु दर 28 है, जबकि केरल में केवल 6 है (NCERT, तालिका 1.4)। सार्वजनिक सुविधाओं की भूमिका के आधार पर इस अंतर का विश्लेषण कीजिए।
3
36
3 अंक

स्वयं सहायता समूह ग्रामीण ग़रीबों, विशेषकर महिलाओं, को ऋणाधार की कमी की समस्या से कैसे उबारते हैं? उनके किन्हीं तीन लाभों का विश्लेषण कीजिए।
3
37
3 अंक

‘प्रौद्योगिकी में तीव्र उन्नति वह मुख्य कारक है जिसने वैश्वीकरण की प्रक्रिया को उत्प्रेरित किया।’ परिवहन प्रौद्योगिकी के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
3
38A
5 अंक

भारत के ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में अल्प बेरोज़गारी दूर करने और अतिरिक्त रोज़गार सृजित करने के किन्हीं पाँच उपायों का सुझाव दीजिए। प्रत्येक उपाय से रोज़गार कैसे बढ़ेगा, यह भी स्पष्ट कीजिए।
5
अथवा
38B
5 अंक

(i) ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों में कोई दो अंतर स्पष्ट कीजिए। 2
(ii) विश्लेषण कीजिए कि देश के विकास के लिए औपचारिक स्रोतों से मिलने वाले ऋण को बढ़ाना और ग़रीब परिवारों तक पहुँचाना क्यों आवश्यक है। तीन तर्क दीजिए। 3
5
॥ प्रश्न-पत्र समाप्त ॥

प्रश्न संख्या 9 (खंड क) और प्रश्न संख्या 19 (खंड ख) के लिए मानचित्र

प्रश्न 9 और 19 के लिए भारत का रेखा-मानचित्र, जिस पर A और B अंकित हैं
उत्तर-पुस्तिका के साथ नत्थी करें। अनुक्रमांक: ______________
Marking Scheme / अंकन योजना (उत्तर देखें)
ANSHUL ACADEMY · anshulacademy.in

सामाजिक विज्ञान (087)

प्रतिदर्श प्रश्न-पत्र 2: अंकन योजना (Marking Scheme)
कक्षा: X (2026-27) · हिंदी माध्यम
निर्धारित समय: 3 घंटेअधिकतम अंक: 80

परीक्षकों और विद्यार्थियों के लिए:

  1. बहुविकल्पीय प्रश्नों में सही विकल्प का अक्षर और उत्तर, दोनों दिए गए हैं।
  2. वर्णनात्मक प्रश्नों में मूल्य-बिंदु (value points) दिए गए हैं। ‘कोई दो/तीन/पाँच’ का अर्थ है कि दिए गए बिंदुओं में से उतने सही बिंदुओं पर पूरे अंक दिए जाएँ।
  3. पाठ्यपुस्तक पर आधारित कोई अन्य उचित बिंदु भी मान्य है, जहाँ ऐसा लिखा गया है।
खंड क: इतिहास (20 अंक)
प्र. सं.
उत्तर / मूल्य-बिंदु
अंक
1
1 अंक

(क) A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है। (अंततः 1832 की कुस्तुनतुनिया की संधि ने यूनान को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी।)
1
2
1 अंक

(ग) अबनीन्द्रनाथ टैगोर (1905)। इस चित्र में भारत माता को एक संन्यासिनी के रूप में शांत, गंभीर, दैवी और आध्यात्मिक गुणों से युक्त दिखाया गया है।
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए: (क) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय
1
3
1 अंक

(घ) लाखों वर्ष से दुनिया से अलग-थलग रहने के कारण अमेरिका के मूल निवासियों के शरीर में यूरोप से आई चेचक जैसी बीमारियों से बचने की प्रतिरोधक क्षमता नहीं थी; यह ‘जैविक’ हथियार स्पेनिश विजेताओं का सबसे शक्तिशाली हथियार साबित हुआ।
1
4
1 अंक

(ख) 1-R, 2-P, 3-Q
1
5
2 अंक

  • उन्नीसवीं सदी तक यूरोप में ग़रीबी और भूख का बोलबाला था।
  • शहरों में बेहिसाब भीड़ थी और जानलेवा बीमारियाँ फैली हुई थीं।
  • धार्मिक टकराव आम थे और धार्मिक असंतुष्टों को कड़ा दंड दिया जाता था; इस वजह से हज़ारों लोग यूरोप से भागकर अमेरिका जाने लगे।
कोई दो कारण, 1+1 = 2
2
6A
3 अंक

  • 1857 के विद्रोह के बाद प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति अंग्रेज़ों का रवैया बदल गया; राष्ट्रवाद का समर्थन करने वाले ‘देसी’ प्रेस का मुँह बंद करने की माँग उठी।
  • आइरिश प्रेस क़ानून की तर्ज़ पर 1878 में वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट लागू हुआ, जिससे सरकार को भाषाई प्रेस में छपी रपट और संपादकीय को सेंसर करने का व्यापक हक़ मिल गया।
  • सरकार भाषाई अख़बारों पर नियमित नज़र रखने लगी; किसी रपट को बाग़ी क़रार दिए जाने पर अख़बार को चेतावनी दी जाती थी और अनसुनी होने पर अख़बार ज़ब्त किया जा सकता था तथा छपाई की मशीनें छीनी जा सकती थीं।
  • प्रभाव: दमन के बावजूद राष्ट्रवादी अख़बार देश के हर कोने में बढ़ते-फैलते गए; वे औपनिवेशिक कुशासन की रिपोर्टिंग और राष्ट्रवादी गतिविधियों को प्रोत्साहन देते रहे। 1907 में पंजाब के क्रांतिकारियों को कालापानी भेजे जाने पर बालगंगाधर तिलक ने केसरी में उनके प्रति हमदर्दी जताई और 1908 में उनकी गिरफ़्तारी पर देश भर में विरोध हुआ।
कोई तीन बिंदु (प्रभाव का एक बिंदु अनिवार्य), 1+1+1 = 3
3
अथवा
6B
3 अंक

  • पहला: छपाई से ज्ञानोदय के चिंतकों के विचारों का प्रसार हुआ; वॉल्तेयर और रूसो जैसे दार्शनिकों ने परंपरा, अंधविश्वास और निरंकुशवाद की आलोचना की, माँग की कि हर चीज़ को तर्क की कसौटी पर कसा जाए, और चर्च तथा राज्य की निरंकुश सत्ता पर प्रहार किया।
  • दूसरा: छपाई ने वाद-विवाद और संवाद की नई संस्कृति को जन्म दिया; पुराने मूल्यों, संस्थाओं और क़ायदों पर आम जनता के बीच बहस होने लगी और नए विचारों का सूत्रपात हुआ।
  • तीसरा: 1780 के दशक तक राजशाही और उसकी नैतिकता का मज़ाक़ उड़ाने वाले साहित्य (कार्टून और कैरिकेचर सहित) का ढेर लग गया, जिससे यह भाव उभरा कि जनता कष्ट झेल रही है और राजशाही भोग-विलास में डूबी है; इससे राजतंत्र के ख़िलाफ़ भावनाएँ भड़कीं।
तीनों तर्क, 1+1+1 = 3 (उत्तर में यह जोड़ना भी मान्य कि मुद्रण ने विचारों को फैलाया, पर लोग हर विचार को आँख मूँदकर नहीं मानते थे)
3
7A
5 अंक

  • विखंडन: उन्नीसवीं सदी के मध्य में इटली सात राज्यों में बँटा था; केवल सार्डिनिया-पीडमॉण्ट में एक इतालवी राजघराने का शासन था। उत्तरी भाग ऑस्ट्रियाई हैब्सबर्गों के, मध्य भाग पोप के और दक्षिणी भाग स्पेन के बूर्बों राजाओं के अधीन थे।
  • मेत्सिनी: 1830 के दशक में ज्युसेपे मेत्सिनी ने एकीकृत इतालवी गणराज्य के लिए सुविचारित कार्यक्रम रखा और ‘यंग इटली’ नामक गुप्त संगठन बनाया; 1831 और 1848 के क्रांतिकारी विद्रोह विफल रहे।
  • सार्डिनिया-पीडमॉण्ट का नेतृत्व: विद्रोहों की विफलता के बाद युद्ध के ज़रिए इतालवी राज्यों को जोड़ने की ज़िम्मेदारी शासक विक्टर इमेनुएल द्वितीय पर आ गई; शासक वर्ग को एकीकृत इटली में आर्थिक विकास और राजनीतिक प्रभुत्व की संभावना दिखती थी।
  • कावूर: मंत्री प्रमुख कावूर न क्रांतिकारी था न जनतंत्र का समर्थक; उसकी चतुर कूटनीतिक संधि से फ़्रांस का साथ मिला और सार्डिनिया-पीडमॉण्ट 1859 में ऑस्ट्रियाई बलों को हरा सका।
  • गैरीबॉल्डी: 1860 में उसके नेतृत्व में भारी संख्या में सशस्त्र स्वयंसेवक दक्षिण इटली और दो सिसिलियों के राज्य में गए और स्थानीय किसानों के समर्थन से स्पेनी शासकों को हटा दिया।
  • परिणाम और सीमा: 1861 में विक्टर इमेनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया; पर इटली के अधिकांश निवासी, जिनमें निरक्षरता ऊँची थी, उदारवादी-राष्ट्रवादी विचारधारा से अनजान रहे।
कोई पाँच बिंदु, तीनों नेताओं सहित, 5 × 1 = 5
5
अथवा
7B
5 अंक

  • 1848 के बाद यूरोप में राष्ट्रवाद का जनतंत्र और क्रांति से जुड़ाव कम होने लगा; रूढ़िवादी राज्य की सत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रवादी भावनाओं का इस्तेमाल करने लगे।
  • मध्यवर्गीय जर्मनों ने 1848 में विभिन्न जर्मन इलाक़ों को जोड़कर एक निर्वाचित संसद द्वारा शासित राष्ट्र-राज्य बनाने का प्रयास किया, पर राजशाही और फ़ौज की ताक़त ने मिलकर इसे दबा दिया; प्रशा के बड़े भूस्वामियों (युंकर) ने भी उनका साथ दिया।
  • इसके बाद प्रशा ने राष्ट्रीय एकीकरण के आंदोलन का नेतृत्व सँभाला; उसका प्रमुख मंत्री ऑटो वॉन बिस्मार्क इस प्रक्रिया का जनक था, जिसने प्रशा की सेना और नौकरशाही की मदद ली।
  • सात वर्ष के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ़्रांस से हुए तीन युद्धों में प्रशा की जीत हुई और एकीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।
  • जनवरी 1871 में वर्साय के शीशमहल (हॉल ऑफ़ मिरर्स) में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट (काइज़र) घोषित किया गया; यह समारोह भी जनता की नहीं, राजकुमारों और सेना के प्रतिनिधियों की सभा में हुआ।
  • नया राज्य प्रशा की शक्ति के प्रभुत्व को दर्शाता था; उसने मुद्रा, बैंकिंग और क़ानूनी तथा न्यायिक व्यवस्थाओं के आधुनिकीकरण पर ज़ोर दिया, और प्रशा के क़दम बाक़ी जर्मनी के लिए मॉडल बने।
कोई पाँच बिंदु, 5 × 1 = 5
5
8
4 अंक

8.1
  • दक्षिण अफ़्रीका में, नस्लभेदी सरकार के विरुद्ध।
1
8.2
  • शारीरिक बल, बदले की भावना या आक्रामकता के बिना, केवल अहिंसा के सहारे; वह उत्पीड़क की चेतना को झिंझोड़कर उसे सच्चाई देखने और सहज भाव से स्वीकार करने के लिए प्रेरित करता है।
1
8.3
  • सत्याग्रह में शारीरिक बल या हथियारों की ज़रूरत नहीं थी, इसलिए किसान, मज़दूर, महिलाएँ, विद्यार्थी, सभी वर्ग और आयु के लोग इसमें भाग ले सकते थे।
  • यह नैतिक शक्ति और सत्य पर आधारित था, किसी एक धर्म, जाति या क्षेत्र पर नहीं; अन्याय के विरुद्ध साझा, शांतिपूर्ण संघर्ष ने विभिन्न समुदायों को एक मंच पर ला दिया।
  • बदले की भावना न होने से दमन के बावजूद आंदोलन नैतिक रूप से मज़बूत रहता और जनता की सहानुभूति बढ़ती।
कोई दो तर्क, 1+1 = 2
2
4
9
2 अंक

A: चंपारन (बिहार)    B: अमृतसर (जलियाँवाला बाग़), पंजाब   (1+1 = 2)
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए: A: अहमदाबाद    B: दांडी (1+1 = 2)
2
खंड ख: भूगोल (20 अंक)
प्र. सं.
उत्तर / मूल्य-बिंदु
अंक
10
1 अंक

(ग) बांगर (पुराना जलोढ़); खादर नया जलोढ़ है, जिसमें बारीक कण अधिक होते हैं और जो अधिक उपजाऊ है।
1
11
1 अंक

(ख) A और R दोनों सही हैं, परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है। A की सही व्याख्या यह है कि बाघ संरक्षण का उद्देश्य बहुत बड़े आकार के जैवजाति को भी बचाना है; परियोजना शुरू होने का वर्ष इसकी व्याख्या नहीं करता।
1
12
1 अंक

(क) कथन I सही है, II ग़लत है। विडंबना यह है कि बाढ़ नियंत्रण के लिए बने बाँधों के जलाशयों में तलछट जमा होने से वे स्वयं बाढ़ का कारण बन जाते हैं, और अत्यधिक वर्षा में बड़े बाँध भी कई बार बाढ़ नियंत्रण में असफल रहते हैं।
1
13
1 अंक

(घ) चाय (रोपण कृषि की फ़सल; ताज़गी बनाए रखने के लिए इसकी पत्तियाँ बाग़ान में ही संसाधित की जाती हैं)
1
14
1 अंक

(ख) केवल (i), (iii) और (iv)। उत्तर-पूर्वी राज्यों में टरशियरी कोयला मिलता है; गोंडवाना कोयले के प्रमुख संसाधन दामोदर घाटी (झरिया, रानीगंज, बोकारो) में हैं।
1
15
1 अंक

(क) 1-P, 2-S, 3-Q, 4-R
1
16
2 अंक

  • राजस्थान के सरिस्का बाघ रिज़र्व के गाँवों के लोग वन्य जीव रक्षण अधिनियम के तहत वहाँ से खनन कार्य बंद करवाने के लिए संघर्षरत हैं।
  • राजस्थान के अलवर ज़िले के 5 गाँवों के लोगों ने 1,200 हेक्टेयर वन भूमि भैरोंदेव डाकव ‘सोंचुरी’ घोषित कर अपने ही नियम बनाए, जो शिकार वर्जित करते हैं और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाते हैं।
  • हिमालय के चिपको आंदोलन ने कई क्षेत्रों में वन कटाई रोकी और स्थानीय पौधों से सामुदायिक वनीकरण को सफल बनाया।
  • टिहरी में किसानों के बीज बचाओ आंदोलन और नवदानय ने दिखाया कि रासायनिक उर्वरकों के बिना भी विविध फ़सल उत्पादन संभव है।
  • पवित्र पेड़ों के झुरमुट (देवी-देवताओं के वन) और राजस्थान के बिश्नोई गाँवों में काले हिरण, चिंकारा, नीलगाय और मोरों का संरक्षण।
  • संयुक्त वन प्रबंधन (1988 में ओडिशा से शुरू), जिसमें ग्रामीण और वन विभाग मिलकर क्षरित वनों की रक्षा करते हैं।
कोई दो उदाहरण, 1+1 = 2
2
17A
5 अंक

  • जोतों की चकबंदी, सहकारिता और ज़मींदारी प्रथा समाप्त करने को प्राथमिकता दी गई; प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य भूमि सुधार था, क्योंकि पुश्तैनी अधिकार के कारण भूमि टुकड़ों में बँट रही थी।
  • 1960 और 1970 के दशकों में पैकेज टेक्नोलॉजी पर आधारित हरित क्रांति और श्वेत क्रांति (ऑपरेशन फ़्लड) जैसी रणनीतियाँ आरंभ की गईं; पर इनसे विकास कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रहा।
  • 1980 और 1990 के दशकों में व्यापक भूमि विकास कार्यक्रम: सूखा, बाढ़, चक्रवात, आग और बीमारी के लिए फ़सल बीमा का प्रावधान।
  • किसानों को कम दर पर ऋण देने के लिए ग्रामीण बैंकों, सहकारी समितियों और बैंकों की स्थापना; किसान क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (PAIS)।
  • आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किसानों के लिए मौसम की जानकारी के बुलेटिन और कृषि कार्यक्रम।
  • किसानों को बिचौलियों और दलालों के शोषण से बचाने के लिए न्यूनतम सहायता मूल्य और कुछ महत्त्वपूर्ण फ़सलों के लाभदायक ख़रीद मूल्यों की घोषणा।
कोई पाँच सुधार, 5 × 1 = 5
5
अथवा
17B
5 अंक

  • आवश्यकता: ऊर्जा की बढ़ती खपत, जीवाश्म ईंधनों की सीमित मात्रा और उनके प्रयोग से होने वाली पर्यावरणीय समस्याओं के कारण धारणीय ऊर्जा के लिए नवीकरणीय साधनों का प्रयोग बढ़ाना ज़रूरी है।
  • सौर ऊर्जा: भारत उष्ण-कटिबंधीय देश है; फोटोवोल्टाइक प्रौद्योगिकी से धूप को सीधे विद्युत में बदला जाता है। ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में यह लोकप्रिय हो रही है और इससे उपलों तथा लकड़ी पर निर्भरता घटेगी।
  • पवन ऊर्जा: पवन ऊर्जा फार्म की विशालतम पेटी तमिलनाडु में नागरकोइल से मदुरई तक है; नागरकोइल और जैसलमेर पवन ऊर्जा के प्रभावी प्रयोग के लिए जाने जाते हैं।
  • बायोगैस: झाड़ियों, कृषि अपशिष्ट, पशुओं और मानव अपशिष्ट से; ‘गोबर गैस प्लांट’ किसानों को ऊर्जा और उन्नत उर्वरक, दोनों देते हैं।
  • ज्वारीय ऊर्जा: खम्भात की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी (गुजरात) और पश्चिम बंगाल में सुंदर वन क्षेत्र के गंगा डेल्टा में आदर्श दशाएँ।
  • भू-तापीय ऊर्जा: पृथ्वी के आंतरिक ताप से; दो प्रायोगिक परियोजनाएँ: हिमाचल प्रदेश में मणिकरण के निकट पार्वती घाटी और लद्दाख में पूगा घाटी।
आवश्यकता (1) + कोई चार साधन उदाहरण सहित (4 × 1) = 5
5
18
4 अंक

18.1
  • खड्ड भूमि।
1
18.2
  • अवनलिका अपरदन में बहता जल मृत्तिकायुक्त मृदा को काटकर गहरी वाहिकाएँ (अवनलिकाएँ) बनाता है, जबकि चादर अपरदन में जल विस्तृत क्षेत्र पर ढाल के साथ बहता है और ऊपरी मृदा की परत घुलकर बह जाती है।
1
18.3
  • समोच्च जुताई: ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाओं के समानांतर हल चलाना, जिससे ढाल के साथ जल बहाव की गति घटती है।
  • सोपान (सीढ़ीदार) कृषि: ढाल पर सोपान बनाना; पश्चिमी और मध्य हिमालय में यह काफ़ी विकसित है।
  • पट्टी कृषि या रक्षक मेखला: फ़सलों के बीच घास की पट्टियाँ उगाना, या पेड़ों को कतारों में लगाना (पवन अपरदन वाले क्षेत्रों में अधिक उपयोगी)।
कोई दो उपाय (पहाड़ी ढाल के लिए उपयुक्त), 1+1 = 2
2
4
19
3 अंक

उत्तर-मानचित्र पर अंकित। I (a) भाखड़ा नांगल बाँध, अथवा (b) सरदार सरोवर बाँध; II (i) कलपक्कम, (ii) इंदौर, (iii) कांडला (दीनदयाल पत्तन) (कोई दो)। (1+2 = 3)
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए: (i) सरदार सरोवर (ii) कलपक्कम (iii) इंदौर (iv) दीनदयाल पत्तन (कांडला) (कोई तीन, 1 × 3 = 3)
3
खंड ग: राजनीति विज्ञान (20 अंक)
प्र. सं.
उत्तर / मूल्य-बिंदु
अंक
20
1 अंक

(ग) राष्ट्रीय दल (लोकसभा चुनाव में या चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में पड़े कुल वोटों का 6% और लोकसभा में कम से कम चार सीटें)।
1
21
1 अंक

(घ) ऑस्ट्रेलिया (संयुक्त राज्य अमरीका और स्विट्ज़रलैंड भी); भारत, बेल्जियम और स्पेन ‘सबको साथ लेकर चलने’ वाले संघ हैं।
1
22
1 अंक

(ग) A सही है, परंतु R ग़लत है। श्रम के लैंगिक विभाजन में घर के अंदर का काम महिलाओं का और बाहर का काम पुरुषों का माना जाता है; इसी से औरत घर की चारदीवारी में सिमट गई और सार्वजनिक जीवन पुरुषों के क़ब्ज़े में आ गया।
1
23
1 अंक

(ख) अनुसूचित जनजातियाँ (45.8%) और अनुसूचित जातियाँ (35.9%) सबसे ऊपर, हिंदू अगड़ी जातियाँ (11.7%) आलेख में सबसे नीचे; आर्थिक हैसियत का अब भी जाति से गहरा संबंध है।
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए: (ख) अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जनजातियाँ
1
24
2 अंक

  • अर्थ: लोकतंत्र में फ़ैसले क़ायदे-क़ानून के अनुसार लिए जाते हैं; यदि कोई नागरिक जानना चाहे कि फ़ैसले लेने में नियमों का पालन हुआ है या नहीं, तो उसे यह जानने का अधिकार और साधन, दोनों उपलब्ध हैं। इसे पारदर्शिता कहते हैं। (1)
  • महत्त्व: इससे सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह बनती है और नागरिक निर्णय-प्रक्रिया की जाँच कर सकते हैं; गैर-लोकतांत्रिक सरकारों में यह चीज़ अक्सर नहीं होती। (1)
अर्थ (1) + महत्त्व (1) = 2
2
25
2 अंक

  • परिणामस्वरूप पार्टी के नाम पर सारे फ़ैसले लेने का अधिकार उस पार्टी के नेता हथिया लेते हैं; सारी ताक़त एक या कुछ नेताओं के हाथ में सिमट जाती है।
  • आम कार्यकर्ताओं को दल के फ़ैसलों की पूरी जानकारी नहीं मिलती और उनके पास फ़ैसलों को प्रभावित करने का साधन नहीं होता; नेता से असहमत सदस्य के लिए दल में टिके रहना कठिन हो जाता है।
  • दल सदस्यों की सूची नहीं रखते, सांगठनिक बैठकें और आंतरिक चुनाव नियमित नहीं होते। (वंशवादी उत्तराधिकार से जोड़कर लिखा गया उचित उत्तर भी मान्य।)
कोई दो परिणाम, 1+1 = 2
2
26
3 अंक

  • युक्तिपरक तर्क: सत्ता का बँटवारा विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम करता है; चूँकि सामाजिक टकराव आगे चलकर हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का रूप ले लेता है, इसलिए सत्ता में हिस्सा देना राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है। बहुसंख्यकों की इच्छा थोपना देश की अखंडता के लिए घातक हो सकता है।
  • नैतिक तर्क: सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है; लोकतंत्र का अर्थ ही है कि शासन-व्यवस्था के अंतर्गत आने वाले लोगों के बीच सत्ता बाँटी जाए, और वैध सरकार वही है जिसमें भागीदारी के माध्यम से सभी समूह शासन-व्यवस्था से जुड़ते हैं।
  • अंतर: युक्तिपरक (समझदारी का) तर्क लाभकारी परिणामों पर ज़ोर देता है, जबकि नैतिक तर्क सत्ता के बँटवारे के अंतर्भूत (अपने आप में) महत्त्व को बताता है।
1+1+1 = 3
3
27A
5 अंक

  • राजनीति में जाति: दल उम्मीदवार तय करते समय चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं की जातियों का हिसाब ध्यान में रखते हैं; सरकार बनाते समय भी विभिन्न जातियों और क़बीलों को जगह देने का ध्यान रखा जाता है।
  • राजनीति में जाति: दल और उम्मीदवार समर्थन पाने के लिए जातिगत भावनाओं को उकसाते हैं; सार्वभौम वयस्क मताधिकार और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ ने राजनीतिक दलों को लोगों का समर्थन पाने और गोलबंदी के लिए सक्रिय किया, जिससे पहले नीची मानी जाने वाली जातियों में नई चेतना आई।
  • जाति के अंदर राजनीति: हर जाति अपने अंदर की उपजातियों को शामिल करके बड़ा बनने की कोशिश करती है; राजनीतिक ताक़त के लिए दूसरी जातियों या समुदायों को साथ लेती है, जिससे संवाद और मोल-तोल होता है; ‘अगड़ा’ और ‘पिछड़ा’ जैसी नई जातिगत गोलबंदी भी हुई।
  • सकारात्मक पक्ष: जातिगत राजनीति ने दलित और पिछड़ी जातियों को सत्ता तक पहुँचने और निर्णय प्रक्रिया को बेहतर ढंग से प्रभावित करने का अवसर दिया; पर केवल जाति पर ज़ोर देने से ग़रीबी, विकास और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पीछे छूट सकते हैं और तनाव या हिंसा भी हो सकती है।
  • जाति ही सब कुछ नहीं: देश के किसी भी एक संसदीय चुनाव क्षेत्र में किसी एक जाति के लोगों का बहुमत नहीं है, इसलिए हर दल को एक से ज़्यादा जाति का समर्थन चाहिए; किसी एक जाति के सभी मतदाता एक ही दल को वोट नहीं देते; सत्ताधारी दल और वर्तमान सांसद-विधायक अक्सर हार जाते हैं, जो संभव न होता यदि जातियों का समर्थन पक्का होता; ग़रीब और अमीर के मुद्दे, सरकार के कामकाज के बारे में राय और नेताओं की लोकप्रियता चुनावों पर अक्सर निर्णायक असर डालती है।
कोई पाँच बिंदु, ‘जाति ही सब कुछ नहीं’ का एक बिंदु अनिवार्य, 5 × 1 = 5
5
अथवा
27B
5 अंक

  • लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ अपने अंदर की प्रतिद्वंद्विताओं को सँभालने की प्रक्रिया विकसित कर लेती हैं, जिससे टकरावों के विस्फोटक या हिंसक रूप लेने का अंदेशा कम हो जाता है; जैसे बेल्जियम ने विभिन्न जातीय समूहों की आकांक्षाओं के बीच सफलतापूर्वक सामंजस्य स्थापित किया।
  • कोई भी समाज अपने समूहों के बीच टकराव पूरी तरह और स्थायी रूप से ख़त्म नहीं कर सकता, पर लोकतंत्र में हम इन अंतरों का आदर करना और बातचीत से सामंजस्य बैठाने का तरीक़ा विकसित करना सीखते हैं।
  • गैर-लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ आमतौर पर अपने अंदरूनी सामाजिक मतभेदों से आँखें फेर लेती हैं या उन्हें दबाने की कोशिश करती हैं; श्रीलंका का उदाहरण याद दिलाता है कि लोकतंत्र को भी यह परिणाम पाने के लिए शर्तें पूरी करनी होती हैं।
  • शर्त 1: लोकतंत्र का सीधा-सीधा अर्थ बहुमत की राय से शासन नहीं है; बहुमत को सदा अल्पमत का ध्यान रखना होता है और उसके साथ काम करना होता है; बहुमत और अल्पमत की राय स्थायी नहीं होती।
  • शर्त 2: बहुमत के शासन का अर्थ धर्म, नस्ल या भाषा के आधार पर बहुसंख्यक समूह का शासन नहीं है; हर नागरिक को किसी न किसी अवसर पर बहुमत का हिस्सा बनने का मौक़ा मिलना चाहिए। जन्म के आधार पर किसी को इससे रोका जाए तो लोकतंत्र उसके लिए समावेशी नहीं रहता।
विश्लेषण के कोई तीन बिंदु (3 × 1) + दोनों शर्तें (2 × 1) = 5
5
28
4 अंक

28.1
  • केंद्र और राज्य सरकार से शक्तियाँ लेकर स्थानीय सरकारों को देना।
1
28.2
  • राज्य चुनाव आयोग (हर राज्य में गठित स्वतंत्र संस्था)।
1
28.3
  • मज़बूती: नियमित चुनाव संवैधानिक बाध्यता बने, महिलाओं के लिए कम से कम एक-तिहाई पद आरक्षित हुए और स्वतंत्र राज्य चुनाव आयोग बना; इससे लोकतंत्र की जड़ें गहरी हुईं।
  • कमी: ग्राम सभाओं की बैठकें नियमित नहीं होतीं और अधिकांश राज्य सरकारों ने स्थानीय सरकारों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन नहीं दिए; इसलिए स्वशासन का आदर्श अभी पूरी तरह साकार नहीं हुआ।
1+1 = 2
2
4
खंड घ: अर्थशास्त्र (20 अंक)
प्र. सं.
उत्तर / मूल्य-बिंदु
अंक
29
1 अंक

(क) शिशु मृत्यु दर (किसी वर्ष में पैदा हुए 1,000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात)
1
30
1 अंक

(क) कथन I सही है, II ग़लत है। द्वितीयक क्षेत्रक में प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण द्वारा अन्य रूपों में बदला जाता है; यह उद्योगों से जुड़ा है, इसलिए इसे औद्योगिक क्षेत्रक कहते हैं। सेवा क्षेत्रक तृतीयक क्षेत्रक का दूसरा नाम है।
1
31
1 अंक

(घ) प्रच्छन्न (अल्प) बेरोज़गारी: हर व्यक्ति काम कर रहा दिखता है, पर किसी को भी पूर्ण रोज़गार प्राप्त नहीं है।
1
32
1 अंक

(क) A और R दोनों सही हैं, और R, A की सही व्याख्या है। (बाक़ी जमा राशि का प्रयोग बैंक ऋण देने के लिए करते हैं।)
1
33
1 अंक

(ग) समर्थक ऋणाधार: कर्ज़दार की वह संपत्ति जिसे वह ऋण चुकाए जाने तक उधारदाता को गारंटी के रूप में देता है।
1
34
1 अंक

(ख) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.टी.) का विकास
1
35
3 अंक

  • जेब में रखा रुपया वे सब वस्तुएँ और सेवाएँ नहीं ख़रीद सकता जिनकी बेहतर जीवन के लिए ज़रूरत है; आय अपने आप में पर्याप्त सूचक नहीं है। पैसा प्रदूषण-मुक्त वातावरण, बिना मिलावट की दवाएँ या संक्रामक बीमारियों से बचाव नहीं ख़रीद सकता, जब तक पूरा समुदाय क़दम न उठाए।
  • बहुत सी महत्त्वपूर्ण वस्तुओं और सेवाओं को सामूहिक रूप से उपलब्ध कराना सबसे अच्छा और सस्ता तरीक़ा है; जैसे सामूहिक सुरक्षा या सरकारी स्कूल।
  • केरल में शिशु मृत्यु दर कम है, क्योंकि वहाँ स्वास्थ्य और शिक्षा की मौलिक सुविधाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
  • जिन राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली ठीक प्रकार कार्य करती है, वहाँ लोगों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर बेहतर होने की संभावना होती है।
कोई तीन बिंदु, 1+1+1 = 3
3
36
3 अंक

  • एक स्वयं सहायता समूह में आमतौर पर एक-दूसरे के पड़ोसी 15-20 सदस्य होते हैं, जो नियमित रूप से मिलते और बचत करते हैं; सदस्य अपनी ज़रूरतों के लिए समूह से ही छोटे कर्ज़ ले सकते हैं, जिन पर ब्याज साहूकार से कम होता है।
  • एक या दो वर्ष नियमित बचत के बाद समूह बैंक से ऋण लेने योग्य हो जाता है; ऋण समूह के नाम पर मिलता है और लौटाने की ज़िम्मेदारी समूह की होती है, इसलिए बैंक ऋणाधार के बिना भी निर्धन महिलाओं को ऋण दे देते हैं।
  • ऋण का उद्देश्य स्वरोज़गार के अवसर बनाना है; इससे महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वावलंबी होती हैं।
  • समूह की नियमित बैठकें एक आम मंच देती हैं, जहाँ स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक विषयों पर चर्चा होती है; समूह ग्रामीण ग़रीबों को संगठित करते हैं।
कोई तीन बिंदु, ऋणाधार की समस्या से उबारने वाला बिंदु (दूसरा) अनिवार्य, 1+1+1 = 3
3
37
3 अंक

  • विगत पचास वर्षों में परिवहन प्रौद्योगिकी में बहुत उन्नति हुई है; इसने लंबी दूरियों तक वस्तुओं की तीव्रतर आपूर्ति को कम लागत पर संभव किया है।
  • वस्तुओं को कंटेनरों में रखा जाता है, जिससे इन्हें जहाज़ों, रेलों, वायुयानों और ट्रकों पर बिना क्षति के लादा जा सके; इससे ढुलाई-लागत में भारी बचत हुई और माल को बाज़ारों तक पहुँचाने की गति बढ़ी।
  • वायु यातायात की लागत में गिरावट आई है; परिणामतः वायुमार्ग से अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में वस्तुओं का परिवहन संभव हुआ है।
  • इस तरह दूर-दूर के देशों के उत्पादक और बाज़ार आपस में जुड़ गए, जिससे विदेश व्यापार और देशों के बीच एकीकरण बढ़ा।
कोई तीन बिंदु, 1+1+1 = 3
3
38A
5 अंक

  • सिंचाई सुविधाएँ: कुएँ, बाँध या नहर बनाने से किसान रबी में दूसरी फ़सल उगा सकेंगे; कृषि क्षेत्र में ही रोज़गार के अनेक अवसर बनेंगे और अल्प बेरोज़गारी अपने-आप कम होगी।
  • परिवहन, भंडारण और ग्रामीण सड़कें: सरकार इन पर निवेश करे तो किसान उपज बेच सकेंगे; परिवहन और व्यापार जैसी सेवाओं में लगे लोगों को भी रोज़गार मिलेगा।
  • सस्ती कृषि साख: स्थानीय बैंक उचित ब्याज दर पर ऋण दें तो किसान बीज, उर्वरक, उपकरण और पम्पसेट समय पर ख़रीदकर खेती कर सकेंगे।
  • अर्ध-ग्रामीण उद्योग और सेवाएँ: दाल मिल, शीत भंडारण गृह, वनों के पास शहद संग्रह केंद्र, सब्ज़ियों-फलों के प्रसंस्करण उद्योग; इनमें अधिक लोग नियोजित हो सकते हैं।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य: अकेले शिक्षा क्षेत्र में लगभग 20 लाख रोज़गार बन सकते हैं; ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ज़रूरत है।
  • पर्यटन, क्षेत्रीय शिल्प और सूचना प्रौद्योगिकी: पर्यटन में सुधार से प्रतिवर्ष 35 लाख से अधिक लोगों को अतिरिक्त रोज़गार मिल सकता है।
  • काम का अधिकार: सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने में सक्षम और काम चाहने वाले लोगों को वर्ष में 100 दिन के रोज़गार की गारंटी का क़ानून बनाया (म.गाँ.रा.ग्रा.रो.गा.अ. 2005, जिसका स्थान 2025 में विकसित भारत-जी राम जी 2025 ने लिया)।
कोई पाँच उपाय, 5 × 1 = 5
5
अथवा
38B
5 अंक

  • (i) निगरानी: औपचारिक स्रोतों (बैंक, सहकारी समितियाँ) की कार्यप्रणाली पर भारतीय रिज़र्व बैंक नज़र रखता है; अनौपचारिक ऋणदाताओं (साहूकार, व्यापारी, मालिक, रिश्तेदार) की देखरेख करने वाली कोई संस्था नहीं है। (1)
  • (i) ब्याज और शर्तें: अनौपचारिक ऋणदाता ऐच्छिक, कहीं अधिक ब्याज वसूलते हैं और नाजायज़ तरीक़ों से पैसा वापस ले सकते हैं; औपचारिक ऋण सस्ता होता है, पर इसके लिए ऋणाधार और काग़ज़ात चाहिए। (1)
  • (ii) ऋण की ऊँची लागत से कर्ज़दार की आय का अधिकतर हिस्सा अदायगी में चला जाता है; कई बार कर्ज़दार ऋण-जाल में फँस जाता है। (1)
  • (ii) सस्ता और सामर्थ्य के अनुकूल ऋण मिलने पर लोग फ़सल उगा सकते हैं, कारोबार और छोटे उद्योग लगा सकते हैं; इससे आय और विकास बढ़ते हैं, और ऊँची लागत देखकर उद्यम शुरू करने से पीछे हटने वाले लोग भी आगे आते हैं। (1)
  • (ii) औपचारिक स्रोत अभी ग्रामीण परिवारों की कुल ऋण ज़रूरतों का केवल लगभग 50% पूरा करते हैं, और अमीर परिवार सस्ता औपचारिक ऋण ले रहे हैं जबकि ग़रीब अनौपचारिक स्रोतों पर निर्भर हैं (शहरी निर्धनों के 54% ऋण अनौपचारिक); इसलिए ऋण का अधिक समान वितरण ज़रूरी है ताकि ग़रीब भी सस्ते ऋण का लाभ उठा सकें। (1)
(i) 2 × 1 + (ii) 3 × 1 = 5
5
॥ अंकन योजना समाप्त ॥

प्रश्न संख्या 9 और 19 के उत्तर (मानचित्र पर)

उत्तर-मानचित्र: चंपारन, अमृतसर, भाखड़ा नांगल, सरदार सरोवर, कलपक्कम, इंदौर और कांडला अंकित
प्रश्न 9: A चंपारन, B अमृतसर। प्रश्न 19: भाखड़ा नांगल अथवा सरदार सरोवर; कलपक्कम, इंदौर, कांडला में से कोई दो।

सभी CBSE सैंपल पेपर 2026-27 (All CBSE Sample Papers) →