NIOS कक्षा 12 इतिहास (315) पाठ 14 मध्यकालीन भारत में सांस्कृतिक विकास शॉर्ट नोट्स हिंदी में

परीक्षा में कैसे आता है
  • पेपर 100 अंक, 3 घंटे, 51 प्रश्न: 20 MCQ (1 अंक), 15 वस्तुनिष्ठ (2 अंक, हर में 1+1), 6 अति लघु (2 अंक, 30-50 शब्द), 6 लघु (3 अंक, 50-80 शब्द), 3 दीर्घ (5 अंक, 80-120 शब्द), 1 मानचित्र (5 अंक)। केवल 1, 2, 3 और 5 अंक के प्रश्न आते हैं
  • यह पाठ मॉड्यूल 2 (मध्यकालीन भारत, 20 अंक) का है
  • MCQ और वस्तुनिष्ठ: संत या लेखक किसका, सिलसिले का संस्थापक, रचना और उसका लेखक, भवन का निर्माता; रिक्त स्थान, सही-गलत, एक शब्द
  • 2 अंक: नमूना पेपर में “जहाँगीर के काल की चित्रकला में परिवर्तन” या “भक्ति आंदोलन की दो विशेषताएँ” आया है
  • 3 अंक: नमूना पेपर में “गुरु नानक की शिक्षाएँ और दर्शन” या “एकेश्वरवादी भक्ति संतों की तीन समानताएँ” आया है
  • 5 अंक: सूफी शिक्षाएँ, भक्ति संतों की समानताएँ, अमीर खुसरो की देन, मुगल चित्रकला, सल्तनत और मुगल स्थापत्य
  • मानचित्र: अजमेर, फतेहपुर सीकरी, हम्पी जैसे स्थान पूछे जा सकते हैं (सूची प्रश्न-संग्रह में)

1 सूफीवाद

रटकर याद करेंपरिभाषा 1

सूफीवाद (रहस्यवाद): इस्लाम के रहस्यमय धार्मिक विचार। सूफी संत कठिन मार्ग अपनाकर ईश्वर से सीधा संपर्क करने पर ज़ोर देते थे। आधार: ईश्वर, मनुष्य और दोनों के बीच का संबंध, यानी प्रेम।

  • उदय 8वीं शताब्दी में; 11वीं तक पूर्ण विकसित। शुरुआती सूफी: राबिया-अल-अदवई, अलजुनैद, बायजिद बस्तमी
  • मान्यता: इंसान का उदय रूह (आत्मा), कुर्बत (दैवी निकटता) और हुलूल (दैवी रूप में मिलाप) से; इनसे प्रेम और फना (खुद का समर्पण) आए। मुरीद (शिष्य) मकामात (चरणों) से गुज़रता था
  • अल-गज़ली (1059-1111 ई.): सूफी रहस्यवाद को इस्लामी परंपरा के अनुकूल बनाया; आध्यात्मिक गुरु के मार्गदर्शन और पैगम्बर के नियमों के पालन पर बल
  • केन्द्र: ईरान, खुरासान, ट्रांसऑक्सियाना, मिस्र, सीरिया, बगदाद
रटकर याद करेंपरिभाषा 2

खानकाह (धर्मशाला): सूफी गतिविधियों का केन्द्र, जिसे शेख, पीर या मुरशिद (शिक्षक) चलाते थे और जिसमें वे मुरीदों के साथ रहते थे। ज्ञान का प्रमुख केन्द्र, मदरसों से बिल्कुल अलग।

रटकर याद करेंपरिभाषा 3

सिलसिला: अर्थ “कड़ी”; पीर और मुरीद की लगातार कड़ियाँ। पीर की मृत्यु के बाद उसका गुम्बद, मकबरा या दरगाह मुरीदों का केन्द्र बनता था।

भारत में

  • शुरुआत 11वीं शताब्दी में; अल हुजवीरी (लाहौर में दफन) उपमहाद्वीप के सबसे पुराने सूफी संत
  • चार प्रमुख सिलसिले: चिश्ती, सोहरावर्दिया, कादरिया, नक्शबंदिया। सल्तनत काल में चिश्ती और सोहरावर्दी लोकप्रिय; सोहरावर्दी पंजाब-सिंध में, चिश्ती दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी गंगा क्षेत्र में, फिर बिहार, बंगाल और दक्कन तक
  • विशेषताएँ: सिलसिलों में संगठन, नाम प्रसिद्ध पीरों पर; खुदा पाने को पीर ज़रूरी; पीर खानकाह में रहते थे; संगीतमय सभा सम और नई विधा कव्वाली; ज़ियारत (दरगाह की तीर्थयात्रा); चमत्कार में विश्वास; वहदत-उल-वजूद (जीवन की एकता) का प्रचार; शासन पर हर सिलसिले का मत अलग
सिलसिला मुख्य बातें
चिश्ती मुईनुद्दीन चिश्ती (1206 में अजमेर; मृत्यु 1235)। कुतुबुद्दीन बख्तियार काफी (1221, दिल्ली; इल्तुतमिश ने सोहरावर्दियों के आरोप खारिज किए)। बाबा फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर (हांसी)। निज़ामुद्दीन औलिया (14वीं शताब्दी, सबसे विख्यात)। नसीरुद्दीन चिराग। अजमेर दरगाह: मुहम्मद तुगलक की यात्रा, 15वीं में महमूद खिलजी (मालवा) की मस्जिद-गुम्बद, अकबर के बाद चरम संरक्षण। दक्कन में शेख बुरहानुद्दीन गरीब, बंदा नवाज़; बीजापुर केन्द्र। मान्यताएँ: प्रेम इंसान और खुदा का बंधन; सहनशीलता; अलग विश्वासों के शिष्य स्वीकार; सबकी भलाई; हिन्दू-जैन योगियों से संपर्क; आम भाषा; सादगी, गरीबी, भौतिक वस्तुओं का त्याग; मुसीबतज़दा की मदद और भूखे को भोजन सर्वोच्च तरीका; सुल्तानों से मदद नहीं
सोहरावर्दी शिहाबुद्दीन सोहरावर्दी (बगदाद); भारत में बहाउद्दीन जकरिया (मुल्तान)। सुल्तानों से दान लेते थे; संपत्ति और ज्ञान ज़रूरी; इल्म (बुद्धि) और रहस्यवाद का समन्वय; चिश्ती प्रथाएँ (सिर झुकाना, मुंडन) नकारीं
नक्शबंदी ख्वाजा बहाउद्दीन नक्शबंदी; फिर शेख बरकी बिल्लाह और शेख अहमद सिरहिन्दी। शरीयत पर ज़ोर, बिद्दत (नवपरिवर्तन) की निंदा; सम और दरगाह-यात्रा का विरोध; हिन्दुओं-शियाओं से संबंध और अकबर की नीतियों (जज़िया हटाना, गौवध प्रतिबंध) का विरोध; खुदा-इंसान का रिश्ता मालिक-गुलाम का; खुद को स्वर्ण युग का मुजद्दिद कहा; रहस्यवाद और रूढ़िवादी इस्लाम में समन्वय का प्रयास
कादिरी पंजाब में लोकप्रिय; शेख अब्दुल कादिर और पुत्र अकबर के समय मुगलों के समर्थक; वहदत-उल-वजूद; मियां मीर (शिष्य जहांआरा, दारा); शाह बदक्शनी
  • इस्लाम के कट्टर और उदार विचारों में संघर्ष: चिश्ती उदार, शेख अब्दुल हक जैसे कादिरी कट्टर; उलेमा शरीयत के अनुसार जीवन पर ज़ोर देते थे

2 भक्ति आंदोलन

रटकर याद करेंपरिभाषा 4

भक्ति आंदोलन: व्यक्तिगत कल्पना वाले सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति समर्पण का आंदोलन। इसने रूढ़िवादी ब्राह्मणवादी परंपराओं से अलग होने का प्रयास किया।

  • उद्गम प्राचीन ब्राह्मण और बौद्ध परंपराओं में; दक्षिण भारत की धार्मिक प्रथा से शुरू; 10वीं शताब्दी में शिखर
  • भक्त धार्मिक समानता में विश्वास करते थे और जनता के दुख-तकलीफ़ों में शामिल रहते थे
उदय के बारे में मत तर्क
इस्लाम और सूफी प्रभाव तुर्कों की विजय से राजपूत-ब्राह्मण वर्चस्व के विरुद्ध प्रतिक्रिया
सामंती अत्याचार का विरोध कबीर, नानक, चैतन्य, तुलसीदास की सामंतवाद-विरोधी कविताएँ
सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन 13वीं-14वीं शताब्दी में शहरों में शिल्पी आए और समानता के विचारों से जुड़े; पंजाब में स्त्रियाँ और जाट किसान भी

पाठ का निष्कर्ष: कोई एक विचार अकेला नहीं टिकता।

उत्तर भारत

  • निर्गुण संत (कबीर): वर्णाश्रम और जाति व्यवस्था को नकारा। सगुण संत (तुलसीदास): वर्ण व्यवस्था और ब्राह्मणों की सर्वोच्चता बनाए रखी, मूर्ति पूजा पर बल
  • एकेश्वरवादी संत: कबीर (जुलाहे, बनारस; कविताएँ गुरु ग्रन्थ साहिब में), रैदास, गुरुनानक (खत्री), धन्ना (जाट किसान)
रटकर याद करेंसमानताएँ (3 अंक)
  • अधिकतर निम्न जातियों से थे और एक-दूसरे के विचारों के प्रति सजग
  • वैष्णव भक्ति, नाथपंथी आंदोलन और सूफी विचारों से प्रभावित
  • निर्गुण भक्ति; खुदा के व्यक्तिगत अनुभव को महत्त्व; खुदा अरूपी, अनवतरित, सर्वव्यापी, अवर्णनीय
  • हिन्दू और इस्लाम, दोनों के नकारात्मक पहलुओं की निंदा; ब्राह्मण सर्वोच्चता, जाति और मूर्तिपूजा पर प्रहार
  • आम लोकप्रिय भाषा में कविता, जिससे विचार निम्न वर्गों में तेज़ी से फैले
ध्यान दें

पाठ में कबीर के वर्ष 1440-1578 ई. छपे हैं। कबीर का देहांत 1518 ई. के आसपास माना जाता है; परीक्षा में केवल “15वीं शताब्दी” लिखना सुरक्षित है।

संत / क्षेत्र मुख्य बातें
रामानन्द (14वीं-15वीं पूर्वार्द्ध) वैष्णव; दक्षिण मूल, बनारस निवासी; विष्णु की जगह राम-सीता की उपासना, उत्तर में राम उपासना के जनक; जाति का विरोध; आम भाषा; अनुयायी रामानन्दी
वल्लभाचार्य (16वीं पूर्वार्द्ध) कृष्ण भक्ति; अनुयायी सूरदास (1483-1563), मीरांबाई (1503-1573)। तुलसीदास भी प्रमुख संत
बंगाल भागवत पुराण, सहज बौद्ध और नाथपंथी प्रभाव। जयदेव (12वीं): कृष्ण-राधा के संदर्भ से रहस्यात्मक प्रेम। चैतन्य: कृष्ण के अवतार माने गए; संकीर्तन (नृत्य सहित समूह गान); ब्राह्मण-ग्रंथों पर प्रश्न नहीं उठाया, फिर भी जाति व्यवस्था कटघरे में आई और आंदोलन सुधार आंदोलन बना
महाराष्ट्र भागवत पुराण और शिव नाथपंथ का प्रभाव। ज्ञानेश्वर: गीता पर ज्ञानेश्वरी; जाति का विरोध। देव विठोबा। नामदेव (1270-1350): उत्तर में निर्गुण संत, महाराष्ट्र में वरकरी परंपरा के। अन्य: चोखा, सोनार, तुकाराम (दोहे, संग्रह गाथा), एकनाथ (मराठी आध्यात्मिक रचनाएँ)

3 सिक्ख धर्म

  • गुरु नानक के दर्शन के तीन तत्त्व: गुरु (चमत्कारी नेतृत्व), सबद (विचारधारा), संगत (संगठन)
  • मूर्तिपूजा का खंडन, तीर्थयात्रा का समर्थन नहीं, अवतार-सिद्धांत अस्वीकार, कर्मकांडों की निंदा, मोक्ष के लिए सच्चे गुरु पर बल
  • आचरण और उपासना: सच, हलाल (ईमानदारी की कमाई), खैर (दूसरों की सलामती की दुआ), नियत (अच्छे भाव), खुदा की सेवा
  • जाति और उससे उपजी असमानता को पूरी तरह नकारा; जाति और इज्जत कर्मों से तय हो। गीतों के सिद्धांत: सच और नाम। लंगर (सामूहिक रसोई) की शुरुआत
  • नानक खत्री (व्यापारी); अनुयायी अधिकतर देहाती जाट
गुरु नानकसमानता पर बल, पर शिष्यों में असमानता रही
→
1699, गुरु गोबिंद सिंहमतभेद दूर किए; खालसा पंथ; मसंद हटे
→
गोबिंद सिंह के बादगुरु परंपरा समाप्त; गुरु ग्रंथ साहिब
  • खालसा पंथ: हर सिख का गुरु से सीधा संबंध। अनिवार्य: खंडे से अमृत छकना, केश न कटवाना, शस्त्र धारण करना, नाम में ‘सिंह’
  • गुरु पंथ: खालसा के सामूहिक अधिकार को पवित्रता दी; पंज प्यारों का चयन, जिनसे गोबिंद सिंह ने स्वयं के लिए अमृत छकाने को कहा; गुरु और खालसा का अंतर सांकेतिक रूप से समाप्त
  • गुरु अर्जुन (पाठ में “अर्जुन सिंह”) ने गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन किया

4 साहित्य और भाषाएँ

संस्कृत

  • रुढ़िगत विचार: फारसी को संरक्षण से संस्कृत का शाही संरक्षण घटा, पर रचना हुई: काव्य, धर्मशास्त्र (कानून के ग्रंथ), नाटक, चम्पू (गद्य-पद्य मिश्रण)
  • हेमचन्द्र सूरी (जैन, पश्चिम भारत); पृथ्वीराज विजय, हम्मीर महाकाव्य (राजपूत); राजविनोद (उदयराज, महमूद बेग्रा के दरबार में); राजतरंगिणी (कल्हण, 12वीं सदी, कश्मीर), द्वितीय जोनराज, तृतीय श्रीवर (1486 तक); ऐतिहासिक गद्य प्रबन्ध
  • 15वीं के बाद विजयनगर, तंजौर के नायक, त्रावणकोर-कोचीन के दरबारों में संरक्षण; गोविन्द दीक्षित (साहित्य सुधा, संगीतसुधानिधि), अप्पय दीक्षित, नीलनाथ दीक्षित, चक्रकवि; फिर भी संस्कृत साहित्य पतन की ओर

फारसी

  • अमीर खुसरो: तुर्क विस्थापित परिवार में जन्म; बलबन के काल से लेखन; निज़ामुद्दीन औलिया के शिष्य; जलालुद्दीन और अलाउद्दीन खिलजी, गयासुद्दीन तुगलक के दरबार में संरक्षण; 99 रचनाएँ (गीत, वीरगाथा, महाकाव्य, शोकगीत); फारसी की भारतीय शैली सबक-ए-हिन्दी पहली बार
  • खुसरो की रचनाएँ: मतला-उल-अनवर, शिरिन खुसरो, लैला मजनूँ, आइना-ए-सिकन्दरी (अलाउद्दीन को समर्पित); पाँच मुख्य दीवान (पाठ में पाँच लिखा है पर नाम तीन: तुह्फत-उस-सिगर, बकिया-नकिया, निहायत-उल-कमाल); मसनवियाँ: किरान-उस-सादैन, मिफ्ताह-उल-फुतूह, तुगलक-नामा, खज़ाइन-उल-फुतूह (अलाउद्दीन की दक्षिण विजय)
  • नजमुद्दीन हसन: ग़ज़लों से “हिन्दुस्तान के सादी” की उपाधि (पाठ की छपाई में “सैद”)
  • दरबारी इतिहास: तबकात-ए-नासिरी (मिनहाज-उस-सिराज), फुतूह-उस-सलातीन (ईसामी), फुतूहात-ए-फिरोजशाही (फिरोजशाह)। ज़ियाउद्दीन बरनी: तारीख-ए-फिरोजशाही, फतवा-ए-जहांदारी
  • मलफूज़ात (संतों-खुदा का वार्तालाप): फवाइद-उल-फुआद (अमीर हसन सिज़ी), खैर-उल-मजालिस। महाभारत और राजतरंगिणी का फारसी अनुवाद; फिरोज तुगलक और सिकन्दर लोदी के काल में अनेक अनुवाद
  • मुगल काल: बाबर की तुर्की यादें, अब्दुल रहीम खानखाना का फारसी अनुवाद; हुमायूँ का फारसी दीवान; दारा शिकोह: सफीनतुल औलिया, मजमा-उल-बहरैन (दो महासागरों का मिलन); सबक-ए-हिन्दी के कवि फैज़ी, उर्फी, गनी, तालिब कश्मीरी, बेदिल; अबुल फज़ल; शाहजहाँ के समय अली-कुली सलीम और अबू तालिब कलीम (बादशाहनामा); दक्षिण में आदिलशाही (मलिक कौमी, मुल्ला ज़ुहूरी) और कुतुबशाही (मुहम्मद हुसैन तबरेज़ी) का संरक्षण
  • फारसी ने पंजाबी, पश्तो, सिंधी, कश्मीरी को प्रभावित किया

क्षेत्रीय भाषाएँ

हिन्दी, बंगाली, असमिया, उड़िया, मराठी, गुजराती का अस्तित्व 7वीं-8वीं शताब्दी से मिलता है (प्राकृत से दूरी); मलयालम 14वीं शताब्दी में स्वतंत्र हुई। कारण: क्षेत्रीय भावना और प्रांतीय राजनीति का उदय, भक्ति आंदोलन में इनका प्रयोग।

भाषा मुख्य बातें
उर्दू “उर्दू” तुर्की शब्द: सेना या शिविर। ढाँचा खड़ी बोली; फारसी लिपि और शैली; हिन्दवी से उर्दू और हिन्दी बनीं; नींव खुसरो ने डाली। दक्कन में 14वीं से दक्किनी (गुजरात, बीजापुर, गोलकुंडा, बीदर, औरंगाबाद); सबसे पुराने लेखक सैयद बंदा नवाज़ गेसुदराज़; इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय
हिन्दी अपभ्रंश से विकसित; वीरगाथा काल या आदिकाल: पृथ्वीराज रासो (चंद बरदाई), बीसलदेव रासो, हम्मीर रासो (प्रामाणिकता में संदेह)। कबीर की उलटबांसी; तुलसीदास अवधी; मीरांबाई मारवाड़ी; सूरदास ब्रज
बंगला 10वीं-12वीं के लोकगीत चर्यापद सबसे पुराने; कवीन्द्र, श्रीकरनन्दी; चैतन्य भागवत (वृन्दावनदास), चैतन्य-चरितामृत (कृष्णदास कविराज); लोचनदास: धमाली; मंगलकाव्य ने देवी चंडी का गुणगान किया
असमिया, उड़िया असम: 13वीं शताब्दी, हेमा सरस्वती (प्रह्लाद चरित); शंकरदेव (पाठ में “शंकराचार्य”) और शिष्य माधव (भक्ति रत्नावली, बारागीता)। उड़ीसा: सरलदास पहली रचना; रस-कल्लोल; उपेन्द्र भांजा (1672-1720) ने नया युग शुरू किया
तमिल, तेलुगू तमिल: विल्लिपुत्तूरार; रचनाएँ अधिकतर शैव-वैष्णव। तेलुगू: एर्राप्रगड़ (चम्पू शैली, भागवत का अनुवाद); कृष्णदेव राय की आमुक्तमाल्यद; दरबारी कवि अल्लसानि पेद्दना, नन्दी तिम्मन (पारिजातापहरण); भट्टुमूर्ति (वसुचरित्र)
कन्नड़, मलयालम कन्नड़: जैन साहित्यकारों का वर्चस्व; बसव और वीरशैव; होयसल संरक्षण। मलयालम: पहली रचना रामचरितम् (14वीं); रामपणिक्कर (भारत गाथा, भगवतम्)

5 संगीत

  • सल्तनत काल की जानकारी सीमित; सबसे महत्त्वपूर्ण चरण अमीर खुसरो का समय
  • खुसरो: कव्वाली; राग ऐमान, गोरा, सनम; सितार (भारतीय वीणा + फारसी तम्बूरा)
  • रबाब और सारंगी तुर्कों के साथ मध्य एशिया से आए
  • स्वामी हरिदास (वृन्दावन) ने तानसेन को दीक्षित किया; तानसेन को मियां की मल्हार, मियां की टोड़ी, दरबारी राग का श्रेय
  • राजा मान सिंह: ध्रुपद की प्रवीणता में भूमिका
  • दक्षिण: जनक और जन्य राग; रामामात्य (1550) की स्वरमेल कलानिधि में 20 जनक, 64 जन्य राग; 18वीं शताब्दी तक तराना, दादर, ग़ज़ल
ध्यान दें: नामों की छपाई

पाठ में “शंकराचार्य” छपा है (असम के वैष्णव संत शंकरदेव), “गुरु अर्जुन सिंह” छपा है (गुरु अर्जन), और “सैद” छपा है (सादी)। यहाँ सही नाम लिखे हैं।

ध्यान दें

पाठ के उद्देश्यों और कार्यपत्रक 14 के प्रश्न 10 में “संगीत और नृत्य” है, पर पाठ में नृत्य शैलियों का ब्योरा नहीं है। नृत्य के लिए पाठ से उत्तर नहीं बनता।

6 चित्रकला

  • सल्तनत: नमूने कम; भित्ति चित्र का आरंभिक संदर्भ इल्तुतमिश की प्रशंसा के क़सीदे में; कुरानी सुलेखन लोकप्रिय, कुरान की पहली प्रतिलिपि (1399) ग्वालियर में; 15वीं में गुजरात, मालवा, जौनपुर कला के केन्द्र
  • मुगल: शाही दरबार से परिभाषित; आरंभ काबुल में; हुमायूँ के समय फारसी चित्रकार मीर सैय्यद अली और अब्दुस समद; अकबर के समय हमज़नामा (1400 पृष्ठ; ग्वालियर, गुजरात, लाहौर, कश्मीर के कलाकार)
  • विशेषताएँ: सामूहिक कार्य (एक चित्र पर 2-4 चित्रकार); आकृतियों की सीमित गति; रेखाओं की परिष्कृतता; स्तम्भों का समतल चित्रांकन; स्वाभाविकता और लय; भारतीय वस्त्र; पृष्ठभूमि में पूरक दृश्य। दो मुख्य विषय: दरबार की घटनाएँ और प्रसिद्ध व्यक्तियों के रूपचित्र
शासक बदलाव
जहाँगीर रूपवादी शैली और स्वाभाविक चित्रण; बड़े हाशिये (वनस्पति, मानव आकृतियाँ); पृष्ठभूमि में वृक्ष, नदियाँ, पक्षी, नहरें
शाहजहाँ दरबार की स्त्रियाँ, प्रेम के रोचक दृश्य
औरंगज़ेब सैन्य अभियानों की झलक
  • राजपूत: राजदरबारों का चित्रण; 16वीं-17वीं में विस्तार; क्षेत्रीय शैलियाँ दक्किनी, बंगाल, गुजरात, उड़ीसा; 18वीं में फिर फली-फूली; चटख रंग, आखेट, रेखाचित्र, संगीत सत्र; शैलियाँ मेवाड़, बूंदी, किशनगढ़

7 वास्तुशिल्प

  • नए संयोजन: मेहराब और गुम्बद; चूना-सीमेंट, पानी और रेत के मिश्रण से भवन-तकनीक बदली
  • सही मेहराब: पत्थर या ईंटें टेढ़ी रेखा में रखकर उत्कृष्ट सामग्री से जोड़े गए; केन्द्र का पत्थर आवश्यक; सबसे विशिष्ट नुकीला; 14वीं में तुगलकों का चतुर्केन्द्री मेहराब
  • आरंभिक तुर्क भवनों में पुराने भवनों की सामग्री का पुनः प्रयोग; खड़िया का प्लास्टर; रिसाव वाली जगह चूना-प्लास्टर

दिल्ली सल्तनत

काल भवन और विशेषताएँ
आरंभिक (भारतीय-इस्लामिक) कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (1198), कुतुब मीनार (1199-1235), अढ़ाई दिन का झोपड़ा (1200), इल्तुतमिश का मकबरा, बलबन का मकबरा (1287-88)
खिलजी अलाई दरवाज़ा (1305), जमात खाना मस्जिद (1325); सेल्जुक प्रभाव; नुकीले (घोड़े की नाल) मेहराब, गुम्बदों का प्रस्फुटन, संगमरमर नक्काशी, लाल पत्थर, कमल-पंखुड़ी किनारी
तुगलक अनगढ़े पत्थर, चतुर्कोणीय मेहराब, नोकदार और अष्टकोणीय गुम्बद, ढलावदार दीवारें
सूरी शेरशाह के पिता और शेरशाह के मकबरे, सासाराम (1530-40); पुराना किला और किला-ए-कुहना मस्जिद, दिल्ली (1540-45)
ध्यान दें

पाठ में सूरी का दूसरा चरण “1590-1545” छपा है। यह छपाई की भूल है; क्रम के अनुसार 1540-1545 पढ़ें।

क्षेत्रीय विविधताएँ

क्षेत्र मुख्य बातें
बंगाल मालदा, गौर, पंडुआ; लटकी मेहराब; तिरछी ईंटों से छोटे गुम्बद; बाँस की जगह ईंट के भवन
जौनपुर मस्जिदें; तुगलक शैली जैसी; मेहराब
गुजरात, मालवा गुजरात: 14वीं में ध्वस्त मंदिरों के अवशेषों से मस्जिदें, 15वीं में मंदिर-स्थापत्य की तर्ज पर खाके। मालवा: धार, मांडु
दक्कन (बहमनी) तुगलक और फारसी शैली का मिश्रण; राजधानी गुलबर्गा (1347), बिदर (1425), गोलकुंडा (1512); रंगीन टाइलें
विजयनगर हम्पी: महल, मंदिर, जल-कार्य, हाथी अश्वशाला, कमल महल; स्तंभों का प्रयोग; तुलुव शासकों के समय शिखर; विरूपाक्ष और हज़ारा राम मंदिर

मुगल स्थापत्य

शासक इमारतें
बाबर 1526 में पानीपत और सम्भल की मस्जिदें; रामबाग, आगरा में ज़हराबाग का खाका
हुमायूँ आगरा-हिसार की मस्जिदें। हुमायूँ का मकबरा: खाका ईरान के मिराक मिर्ज़ा ग़यास का; बागों से घिरा; बलुआ पत्थर के चबूतरे पर पहला; अष्टकोणीय, दोहरा गुम्बद
अकबर बलुआ पत्थर, अलंकृत मेहराब, चटकीले रंग; आगरा का किला, जहाँगीर महल; लाहौर, इलाहाबाद के किले। फतेहपुर सीकरी (1571-1585, लाल पत्थर): जामा मस्जिद, बुलन्द दरवाज़ा, सलीम चिश्ती का मकबरा; जोधाबाई महल, पंचमहल, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, हाथी पोल
जहाँगीर सिकन्दरा में अकबर का मकबरा (तीन मंज़िल, ऊपर सफेद संगमरमर); इत्माद-उद-दौला का मकबरा (1622-28); कश्मीर में मुगल गार्डन की नींव
शाहजहाँ लाल किला (दिल्ली), आगरा की मोती मस्जिद, दिल्ली की जामा मस्जिद। ताजमहल: 1632 से 1643; संगमरमर के चबूतरे पर, विशाल गुम्बद, सुलेखन और जड़ाऊ कार्य, भीतर पैट्रा ड्यूरा
औरंगज़ेब लाल किले की मोती मस्जिद, बादशाही मस्जिद (लाहौर), औरंगाबाद में रबिया-उद-दौरानी का स्मारक; बाद में दिल्ली में सफदरजंग का मकबरा

अलंकृत शैली

  • इस्लामी इमारतों में उपमहाद्वीप में पहली बार: सुलेखन (कुरानी, कोणीय, कूफी लिपि), रेखाचित्र (वृत्त से वर्ग, आयत, त्रिकोण), पत्तियों का चित्रण; सल्तनत में अरब शैली की तना-पत्ती सजावट
  • पैट्रा ड्यूरा: सफेद संगमरमर या पत्थर पर रंगीन पत्थर इस तरह जड़ना कि एक ही टुकड़ा लगे (फारसी सजावट)

8 आपने क्या सीखा

  • सूफीवाद और भक्ति ने एक-दूसरे को प्रभावित किया; दोनों आडम्बरों के विरोध में बने, पर बाद में धार्मिक पद्धति का अंग बन गए; भक्ति ने मुख्यधारा में एकेश्वरवाद को मान्यता दिलाई
  • उर्दू का उदय संश्लेषण का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण; अनुवादों से पाठक बढ़े
  • संगीत में सितार और नई शैलियाँ; चित्रकला और स्थापत्य में मुगल-राजपूत संरक्षण और मध्यकालीन सामंजस्य
  • शब्द: रूह (आत्मा), हुलूल (पवित्र आत्मा से मिलन), ज़ियारत (मकबरों की यात्रा), सम (सूफियों का समूह गायन-वादन), एकेश्वरवादी (एक ईश्वर में विश्वास)

आधिकारिक पुस्तक nios.ac.in पर निःशुल्क उपलब्ध है।