कक्षा 12 गृह विज्ञान अध्याय 3: जनपोषण तथा स्वास्थ्य का त्वरित पुनरावृत्ति सार। व्याख्या और चित्रों के लिए पूरे नोट्स पढ़ें।
1 मुख्य परिभाषाएँ
याद करने योग्य शब्द
जन स्वास्थ्यसभी लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए समाज के सामूहिक प्रयास
जन स्वास्थ्य पोषणअच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने से जुड़ा अध्ययन क्षेत्र; सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों से समाधान; लक्ष्य: अल्पोषण और अतिपोषण दोनों की रोकथाम
जन पोषणसमाज के संगठित प्रयासों से स्वास्थ्य उन्नत करने और जीवन-अवधि दीर्घ बनाने की कला और विज्ञान
समुदायसामान्य विशेषताओं (भाषा, सरकार, स्वास्थ्य समस्या) वाला लोगों का समूह
कुपोषण का दोहरा भारअल्पोषण और अतिपोषण दोनों एक साथ
कम जन्म-भारजन्म के समय 2500 g (2.5 kg) से कम
अल्पभारी / बौनापन / क्षयकारीभार कम (आयु से) / ऊँचाई कम (आयु से) / भार कम (ऊँचाई से)
मरास्मस / क्वाशिओरकोरभोजन-ऊर्जा की कमी से गंभीर अल्पोषण / प्रोटीन की कमी से अल्पोषण (पुस्तक का अंग्रेज़ी संस्करण)
छिपी भूखसूक्ष्मपोषक हीनता
2 महत्त्व और दोहरा भार
- 5 वर्ष से कम आयु के कम से कम 50% बच्चों की मृत्यु का कारण कुपोषण
- लगभग 1/5 बच्चे कम जन्म-भार; कमज़ोर परिवारों के लगभग आधे विद्यालयपूर्व बच्चे मध्यम/साधारण अल्पोषित
- मुख्य सूक्ष्मपोषक: लौहतत्व, ज़िंक, विटामिन A, C, D, आयोडीन, फ़ॉलिक अम्ल, B12
- असर: छोटा कद, मानसिक और संज्ञानात्मक विकास कम, उत्पादकता और जीवन-गुणवत्ता कम
- मूल्य: जीवन भर की कमाई का 10% से अधिक; GDP का 2-3%
- अतिपोषण: कम श्रम, द्रुतगामी यातायात, तले-संसाधित भोजन → मोटापा → उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, गठिया (असंक्रामक)
- संक्रामक: चेचक नियंत्रित; एच. आई. वी./एड्स, क्षयरोग, यकृत्शोथ, मलेरिया बढ़ रहे
3 अल्पोषण के कारण (चित्र 3.1)
| स्तर | कारण |
|---|---|
| परिणाम | कुपोषण, अक्षमता और मृत्यु |
| व्यक्तिगत (तात्कालिक) | अपर्याप्त भोजन ग्रहण; रोग या संक्रमण |
| घरेलू/पारिवारिक (अंतर्निहित) | भोजन की अपर्याप्त उपलब्धता; अपर्याप्त मातृ एवं शिशु देखभाल; अपर्याप्त जल/सफ़ाई और स्वच्छता; अपर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएँ और कम पहुँच; अपर्याप्त जानकारी और महिलाओं, वृद्धों, बालिकाओं से भेदभाव; शिक्षा का निम्न स्तर |
| मूलभूत | वास्तविक संसाधन (जन-शक्ति, वित्तीय, संगठनात्मक); राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक व्यवस्था; संभावित संसाधन (पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, लोग) |
- जड़ गरीबी में; शौचालय और सुरक्षित पेयजल की कमी, जलजनित रोग, कार्य दिवसों की हानि
- पेशेवर के चरण: पहचान → कैसे और क्यों → योजना → लागू करना → मूल्यांकन
4 पोषण समस्याएँ एक नज़र में
| समस्या | मुख्य बातें |
|---|---|
| PEM | ऊर्जा और प्रोटीन (बृहत् पोषक) कम; बच्चों को अधिक खतरा; मानवमितिक मापों से निर्धारण; विकसित देशों में भी |
| IDA | विश्व का सबसे सामान्य पोषण विकार; हीमोग्लोबिन कम; संवेदनशील: कम आयु की गर्भधारण करने वाली महिलाएँ, किशोर बालिकाएँ, गर्भवती, विद्यालयी बच्चे; साँस फूलना, थकावट, पीलापन, बच्चों में स्मरण-ध्यान कम |
| VAD | रतौंधी → पूर्ण अंधता; संक्रमण के साथ दुष्चक्र; छोटे बच्चों के अंधेपन का मुख्य कारण; स्रोत: पीले, हरे, नारंगी फल-सब्ज़ियाँ |
| IDD | पारिस्थितिक परिघटक (मृदा में आयोडीन कम); थाइरॉइड हार्मोन कम; गलगण्ड, क्रेटिनिज़्म, भ्रूण में मानसिक मंदन (अनुत्क्रमणीय); विश्व के 13% प्रभावित, लगभग 30% को खतरा; हिमालय क्षेत्र (J&K से अरुणाचल), आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश |
5 कार्यनीतियाँ और पोषण अभियान
- पोषण अभियान: समग्र पोषण के लिए पीएम की व्यापक योजना; मार्च 2018, झुंझुनू (राजस्थान); योजनाओं का अभिसरण; स्टंटिंग, कम पोषण, एनीमिया
- MWCD: पहले वर्ष 315 ज़िलों में लागू कर रहा है, दूसरे वर्ष 235, तीसरे वर्ष शेष ज़िले शामिल किए जाएँगे; बहु-मंत्रीय अभिसरण मिशन
- पुस्तक में दिए लक्ष्य: ICDS; नमक का आयोडीन से पुष्टीकरण; स्थानीय कच्चे माल से सस्ते पोषक खाद्य; लौह, A, फ़ॉलिक, आयोडीन कमी पर नियंत्रण
- अप्रत्यक्ष नीति साधन: खाद्य सुरक्षा, आहार-पद्धति सुधार, गरीबी कम करना
| भोजन-आधारित | पोषण-आधारित / औषधीय |
|---|---|
| निवारक, व्यापक; भोजन माध्यम | संवेदनशील समूहों को पोषक पूरक |
| दीर्घोपयोगी, लागत प्रभावी | अल्पावधि, अधिकतर महँगे |
| अतिमात्रा या आविषालुता का खतरा नहीं | भारत में विटामिन A और लौहतत्व के लिए |
| आहारी विविधता, घरेलू बागवानी, पोषण शिक्षा, पुष्टीकरण | लक्ष्य समूह पोषक के अनुसार भिन्न |
- दीर्घकालिक लक्ष्य: भोजन-आधारित दृष्टिकोण
- सारणी 3.1: पोषण पूरक (लाभ: समयबद्ध, दीर्घोपयोगिता; चुनौती: अधिक महँगे, सीमित लक्ष्य); पुष्टीकरण (मूल्य-प्रभावी; खाद्य उद्योग की भागीदारी चाहिए, जागरूकता नहीं लाता); आहार विविधता (बहुत से सूक्ष्म पोषक एक साथ, भोजन सुरक्षा; व्यवहार और कृषि नीति में परिवर्तन चाहिए)
6 पोषण कार्यक्रम और स्वास्थ्य देखभाल
- ICDS: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएँ, शिशु, 6 साल तक के बच्चे
- हीनता नियंत्रण: राष्ट्रीय रोग निरोधक कार्यक्रम (विटामिन A अंधापन), राष्ट्रीय आयोडीन हीनता विकार नियंत्रण कार्यक्रम
- आहार पूरक: मध्याह्न भोजन
- भोजन सुरक्षा: जन वितरण प्रणाली, अंत्योदय अन्न योजना, अन्नपूर्णा योजना, कार्य के बदले अनाज
- स्वरोज़गार और वैतनिक रोज़गार = सामाजिक सुरक्षा
- स्वास्थ्य = मूलभूत मानव अधिकार; प्राथमिक (प्रथम संपर्क, PHC) → द्वितीयक (ज़िला अस्पताल, CHC = परामर्श का पहला स्तर) → तृतीयक (मेडिकल कॉलेज, क्षेत्रीय, विशिष्ट अस्पताल, AIIMS)
7 कार्यक्षेत्र, जीविका और प्रायोगिक कार्य
- जन पोषण विशेषज्ञ = सामुदायिक पोषण विशेषज्ञ
- कार्यक्षेत्र: अस्पताल, ICDS, सरकारी नीति समितियाँ, यूनिसेफ़/एन.जी.ओ., पोषाहार कार्यक्रम, विद्यालय स्वास्थ्य, कॉर्पोरेट सी.एस.आर., शिक्षण-शोध-उद्यमवृत्ति
- जीविका: पी. एस. एम. विभाग, ICDS, खाद्य एवं पोषण बोर्ड, स्वयंसेवी संस्थान, परामर्शदाता, आहार विशेषज्ञ, शिक्षण, अनुसंधान
- प्रायोगिक कार्य 1: पूरक खाद्य; समूह A ऊर्जा-प्रोटीन, B लौह, C विटामिन A/बीटा कैरोटीन, D कैल्सियम; 5 लोग, ₹5 प्रति व्यक्ति तक
- CBSE/UP प्रायोगिक: स्कूल कैंटीन/मध्याह्न भोजन का साप्ताहिक मेनू (UP: 4 मीठे + 4 नमकीन व्यंजन)
इसी अध्याय की बाक़ी सामग्री