कक्षा 11 अर्थशास्त्र (सांख्यिकी) अध्याय 7 सूचकांक शॉर्ट नोट्स (Short Notes) हिंदी में

अध्याय 7: सूचकांक (अर्थशास्त्र में सांख्यिकी) का त्वरित पुनरावृत्ति सार। चित्र, व्याख्या और हल किए उदाहरणों के लिए पूर्ण नोट्स पढ़ें।

1 मूल परिभाषाएँ

याद रखने योग्य
सूचकांकसंबंधित चरों के समूह के परिमाण में परिवर्तन मापने का सांख्यिकीय साधन; दो स्थितियों के बीच औसत परिवर्तन; प्रतिशत में
आधार-अवधिजिससे तुलना होती है; सूचकांक = 100; 250 = ढाई गुना
कीमत / मात्रा सूचकांककीमतों का परिवर्तन (CPI, WPI) / उत्पादन, निर्माण, रोज़गार की भौतिक मात्रा (IIP)
भारित / अभारितमदों का सापेक्षिक महत्व लिया / सभी मदें बराबर
मूल्यानुपातP1/P0 × 100
मुद्रास्फीतिकीमतों में सामान्य तथा निरंतर वृद्धि; मुद्रा का मूल्य घटता है

2 रचना की विधियाँ और सूत्र

विधि सूत्र पुस्तक का मान
सरल समूहित (CBSE) $\dfrac{\Sigma P_1}{\Sigma P_0} \times 100$ 18/13 × 100 = 138.5
लेस्पेयर (आधार मात्रा)* $\dfrac{\Sigma P_1 q_0}{\Sigma P_0 q_0} \times 100$ 257/190 × 100 = 135.3
पाशे (वर्तमान मात्रा)* $\dfrac{\Sigma P_1 q_1}{\Sigma P_0 q_1} \times 100$ 185/140 × 100 = 132.1
मूल्यानुपातों का सरल माध्य* $\dfrac{1}{n}\Sigma \dfrac{P_1}{P_0} \times 100$ 148.75 ≈ 149
भारित मूल्यानुपात* $\dfrac{\Sigma WR}{\Sigma W}$ 15600/100 = 156

* CBSE 2026-27 पाठ्यक्रम में नहीं; UP, बिहार, राजस्थान, MP बोर्ड और NCERT अभ्यास 14, 19 के लिए।

  • सरल समूहित की सीमाएँ: कीमतों की इकाइयाँ अलग; अभारित, सब मदें बराबर महत्व
  • लेस्पेयर और पाशे में केवल भारों का अंतर; भारित मूल्यानुपात में आधार-अवधि भार को वरीयता (हर वर्ष भार निकालना असुविधाजनक)
  • 156 > 149 क्योंकि सबसे अधिक भार (40) वाली मद A की कीमत दोगुनी हुई

3 CPI, WPI, IIP और सेंसेक्स

सूचकांक मुख्य तथ्य
CPI (निर्वाह सूचकांक) खुदरा कीमतें; CPI-IW 277 (2001 = 100) = 100 रु की टोकरी अब 277 रु; पुस्तक का उदाहरण 4: ΣWR/ΣW = 9786.85/100 ≈ 97.87 (पुस्तक 97.86), निर्वाह लागत घटी; 150 पर 50% वेतन वृद्धि
भारत के CPI (मई 2017) CPI-IW 2001 = 100: 278; कृषि श्रमिक 1986-87: 872; ग्रामीण श्रमिक 1986-87: 878; ग्रामीण 2012: 133.3; शहरी 2012: 129.3; संयुक्त 2012: 131.4
संयुक्त CPI RBI का मुख्य माप; 2012 = 100; NSS 68वाँ दौर (CES 2011-12, MMRP); भार: खाद्य एवं पेय 45.86, पान-तंबाकू 2.38, कपड़े-जूते 6.53, आवास 10.07, ईंधन एवं प्रकाश 6.84, विविध 28.32
CFPI खाद्य एवं पेय CPI, मादक पेय और निर्मित भोजन, स्नैक्स, मिठाइयाँ छोड़कर
WPI थोक कीमतें, केवल वस्तुएँ, कोई संदर्भ उपभोक्ता नहीं; 253 (2004-05) = 153% वृद्धि; 2011-12 = 100, मई 2017: 112.8; प्राथमिक 22.62, ईंधन एवं शक्ति 13.15, विनिर्मित 64.23
WPI के माप हेडलाइन = समस्त वस्तु मुद्रास्फीति; खाद्य सूचकांक 24.23%; कोर (खाद्य, ईंधन छोड़कर विनिर्मित) ~55%
IIP मात्रा; 2011-12 = 100 (अप्रैल 2017 से); $\dfrac{\Sigma q_{1i}W_i}{\Sigma W_i} \times 100$, भार = आधार वर्ष में जोड़ा गया मूल्य; खनन 14.4, विनिर्माण 77.6, विद्युत 8.0; 8 कोर उद्योग 40.27%; उपयोग-आधारित: प्राथमिक 34.1 सबसे बड़ा
सेंसेक्स* मुंबई स्टॉक एक्सचेंज संवेदी सूचकांक; 1978-79; 30 स्टॉक, 13 क्षेत्रक; बढ़े तो निवेशकों का विश्वास

4 रचना के मुद्दे और उपयोग

  • मुद्दे: उद्देश्य स्पष्ट; मदें प्रतिनिधि (पेट्रोल बनाम निर्धन कृषि मजदूर); आधार वर्ष सामान्य, चरम मान नहीं, बहुत पुराना नहीं (1993 और 2005 की तुलना, 1960 और 2005 की तुलना से अधिक सार्थक); सूत्र प्रश्न के अनुसार; विश्वसनीय आँकड़े
  • CPI: मजदूरी समझौता, आय-नीति, कीमत-नीति, किराया-नियंत्रण, कराधान
  • WPI: मुद्रास्फीति; राष्ट्रीय आय, पूँजी-निर्माण से कीमत प्रभाव हटाना
  • IIP, कृषि उत्पादन सूचकांक, सेंसेक्स: उत्पादन, कृषि निष्पादन, निवेशक मार्गदर्शन; स्रोत: आर्थिक सर्वेक्षण

5 मुद्रास्फीति, क्रय शक्ति, वास्तविक मजदूरी

सूत्र
मुद्रास्फीति दर = $\dfrac{X_t – X_{t-1}}{X_{t-1}} \times 100$ (हर में पिछली अवधि)
क्रय शक्ति = 1 ÷ निर्वाह सूचकांक = $\dfrac{100}{CPI}$ रु
वास्तविक मजदूरी = (मौद्रिक मजदूरी ÷ CPI) × 100; आवश्यक वेतन = आधार वेतन × CPI/100
  • पुस्तक: CPI 526 (1982 = 100): 1 रु = 0.19 रु (19 पैसे); 10,000 रु की वास्तविक मजदूरी 1901 रु; 1982 के 3000 रु के बराबर वेतन 15,780 रु
  • WPI 150 से 162 = 8% मुद्रास्फीति (12 अंक, पर 8%)
  • GST की औसत दर भारित माध्य से: 338/3500 = 9.66%
आम ग़लतियाँ
  • सूचकांक 138.5 को “138.5% वृद्धि” लिखना (सही: 38.5%)
  • लेस्पेयर में $q_1$ या पाशे में $q_0$ लगाना
  • मुद्रास्फीति में नए सूचकांक से भाग देना
  • वास्तविक मजदूरी में CPI से गुणा करना
  • “वेतन में कितनी वृद्धि” में केवल नया वेतन लिखना