Class 12 Home Science Chapter 1 कार्य, आजीविका तथा जीविका Short Notes

कक्षा 12 गृह विज्ञान अध्याय 1: कार्य, आजीविका तथा जीविका का त्वरित पुनरावृत्ति सार। व्याख्या और चित्रों के लिए पूरे नोट्स पढ़ें।

1 मुख्य परिभाषाएँ

याद करने योग्य शब्द
कार्यकिसी उद्देश्य या आवश्यकता के लिए की जाने वाली आवश्यक गतिविधियाँ; नियत परिणामों की गतिविधियों का समूह, वेतन ज़रूरी नहीं
अर्थपूर्ण कार्यसमाज/दूसरों के लिए उपयोगी, ज़िम्मेदारी से किया गया, करने वाले को आनंद देने वाला
आजीविकामूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और जीवनशैली बनाए रखने का साधन और व्यवसाय
जीविका (करिअर)हर व्यक्ति की अलग, बदलती, जीवन भर चलने वाली जीवन-प्रबंधन संकल्पना
लिंग (सेक्स)आनुवंशिकी और जनन अंगों पर आधारित जैविक वर्ग
जेंडरसामाजिक पहचान; सामाजिक रूप से रचित भूमिकाएँ
कार्यजीवन की गुणवत्ताकर्मचारी महत्वपूर्ण घटक; संतुष्ट कर्मचारी बेहतर काम करते हैं
जीवन कौशलदैनिक आवश्यकताओं और चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमताएँ
श्रम का महत्त्वजो भी कार्य करें, उस पर गर्व
मूल्यविश्वास या मान्यताएँ जो बताती हैं कि क्या वांछनीय है
नैतिकताव्यक्ति या व्यवसाय के सदस्यों के आचरण को चलाने वाले नियम या मानक
सुकार्यिकीकार्य-स्थल पर लोगों का अध्ययन, ताकि कार्य परिवेश कर्मचारी के अनुकूल बने; मानव कारक अभियांत्रिकी
उद्यमितानया और नवप्रवर्तक उद्यम, उत्पाद या सेवा स्थापित करना
उद्यमीनए विचार को वास्तविकता बनाने का जोखिम उठाने वाला

2 कार्य, नौकरी और करिअर

  • करिअर चुनना: पहले अभिरुचि, प्रतिभा, प्राथमिकताएँ, आवश्यकताएँ, इच्छाएँ पहचानें, फिर विकल्प खोजें
  • कार्य किन पर निर्भर: शिक्षा, स्वास्थ्य, आयु, जेंडर, अवसर, वैश्वीकरण, भौगोलिक स्थिति, वित्तीय लाभ, पारिवारिक पृष्ठभूमि
  • “कार्य वह तेल है जो समाज रूपी मशीन के लिए स्नेहक का काम करता है”
  • नौकरी = उसके निमित्त कार्य; करिअर = जीवन बेहतर बनाने, आगे बढ़ने और स्वयं को प्रमाणित करने की इच्छा
  • करिअर चुनने का सबसे महत्वपूर्ण मापदंड: गहन रुचि और अभिलाषा
परिप्रेक्ष्य संतोष कहाँ से
नौकरी और आजीविका अर्जित आय
जीविका (करिअर) निरंतर उन्नति और उपलब्धियाँ
मनपसंद कार्य (calling) स्वयं कार्य

3 परंपरागत व्यवसाय

  • लगभग 70% जनसंख्या ग्रामीण; कृषि रोज़गार का सबसे बड़ा स्रोत; छोटे भूखंड
  • विदेशी मुद्रा: चाय, कॉफ़ी, इलायची, रबड़; बड़े उत्पादक: काजू, नारियल, दूध, अदरक, हल्दी, काली मिर्च
  • लंबी तट-रेखा से मछली पकड़ना; बुनाई कुटीर उद्योग
  • चित्रण कलाएँ 4,000 वर्ष पुरानी; संरक्षक: बड़े हिंदू मंदिर और राजसी शासक
  • मुख्य बाधाएँ: निरक्षरता, पिछड़ापन, भूमि सुधार की धीमी प्रगति, वित्त-विपणन की कमी; अन्य समस्याएँ: वन संसाधनों में कमी, पर्यावरणीय निम्नीकरण
  • अंत:क्षेप: नए डिज़ाइन, संरक्षण नीतियाँ, पर्यावरण हितैषी कच्चा माल, पैकेजिंग, प्रशिक्षण, आई.पी.आर.

4 जेंडर और महिलाएँ

  • सर्वोच्च न्यायालय: पारजेंडर = तीसरा जेंडर
  • “परिवर्तन के साथ निरंतरता”; ‘धन बचाना, धन कमाना है’; कामकाज़ी महिलाओं पर दोहरा भार
  • मुद्दे: कुशल कारीगरों की माँग, कमाई गौण मानना, तनाव, सुरक्षा, मातृत्व लाभ और शिशु देखभाल
प्रावधान मुख्य बात
अनुच्छेद 16 (1) राज्य के अधीन रोज़गार और नियुक्ति में समानता
फ़ैक्टरी 1948 · बाग़ान श्रम 1951 · खदान 1952 · ई.एस.आई. · मातृत्व लाभ 1961 औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा
धारा 48 (फ़ैक्टरी अधिनियम) 30 से अधिक महिलाएँ: शिशुसदन, 6 वर्ष से छोटे बच्चे
महिला प्रकोष्ठ श्रम मंत्रालय
एन.पी.ए. समाज कल्याण विभाग, समान पारिश्रमिक अधिनियम के लिए
कार्यकारी समूह, परिचालन समिति योजना आयोग
के.जी.बी.वी. समग्र शिक्षा; आवासीय; प्रवेश कक्षा 6, अब 12 तक; पिछड़े ब्लॉक; ब्रिज कोर्स; आर.टी.ई.
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (सामान्य ज्ञान) 22 जनवरी 2015, घटता बाल लिंगानुपात
  • दृष्टिकोण का बदलाव: कल्याण → अवसर की समानता → विकास
  • किरण मज़ूमदार शा: बायोकॉन इंडिया लिमिटेड (1978)
  • लिज़्जत पापड़: 1959, सात सदस्य; 1966 पंजीकरण; के.वी.आई.सी.; लगभग 40,000 सदस्य; ₹1600 करोड़

5 कार्यजीवन, जीवन कौशल और सॉफ़्ट स्किल्स

  • संतोष मनोवृत्ति पर निर्भर; बिना सोचे वेतन की तुलना से असंतोष
  • QWL के संदर्भ: संतुष्टि, वेतन, साथियों से संबंध, तनाव, निर्णय में भागीदारी, कार्य-घर संतुलन
  • दस जीवन कौशल: स्व-जागरूकता, परानुभूति, संप्रेषण, अंतरवैयक्तिक संबंध, निर्णय, समस्या सुलझाना, सृजनात्मक चिंतन, आलोचनात्मक चिंतन, मनोभावों से जूझना, तनाव से जूझना
  • मॉडल: ज्ञान, अभिवृत्तियाँ, मूल्य → जीवन कौशल → योग्यता और व्यवहार → नकारात्मक व्यवहार की रोकथाम, सकारात्मक स्वास्थ्य
  • अपना कार्य-जीवन: स्वस्थ आदतें, परानुभूति, निष्ठा, दल भावना, प्रतिसंवेदी (प्रतिक्रियाशील नहीं), लचीलापन, अच्छा नागरिक, अनुभव से सीखना
  • सॉफ़्ट स्किल्स: उत्पादकतापूर्ण कार्य, प्रभावी ढंग से सीखना, स्पष्ट संप्रेषण, मिल-जुलकर काम, विवेचनात्मक और रचनात्मक सोच
  • (UP/HBSE) श्रम का महत्त्व: लिंकन, गांधी (वर्धा); नैतिकता से अपव्यय घटता, मनोबल और उत्पादकता बढ़ती

6 सुकार्यिकी और उद्यमिता

सुकार्यिकी याद रखें
शब्द ergon (काम) + nomics (प्राकृतिक नियम)
तीन पहलू श्रमिक क्षमता · कार्य की माँग · कार्य परिवेश (शोर, आर्द्रता, कंपन, प्रकाश, ताप)
चार स्तंभ मानवमिति · जैव-यांत्रिकी · शरीर क्रिया विज्ञान · औद्योगिक मनोविज्ञान
पाँच बिंदु वर्कस्टेशन, कार्य, उपकरण डिज़ाइन · सुविधाएँ · वातावरण
छह लाभ चोट कम · उत्पादकता · त्रुटियाँ कम · दक्षता · अनुपस्थिति कम · मनोबल
  • उद्यमी का मुख्य कार्य: उत्पादन का प्रतिरूप बदलना; उदाहरण: नारायण मूर्ति, जे. आर. डी. टाटा, धीरूभाई अंबानी
  • लक्षण: कड़ी मेहनत, योजना और क्रियान्वयन, प्रबंधन कौशल, आकलित जोखिम, यथार्थवादी, असफलता का सामना, संप्रेषण
  • (UP/HBSE) सामाजिक उद्यमी = ‘सामाजिक उत्प्रेरक’; सफलता सामाजिक लाभ से मापी जाती है