परीक्षा से ठीक पहले के दोहराव के लिए इस अध्याय का निचोड़: परिभाषाएँ, तारीख़ें, तीनों बड़े केंद्रों की तुलना और सारे आँकड़े एक जगह। विस्तार से पढ़ने के लिए पूरे नोट्स अलग से उपलब्ध हैं।
1 अध्याय एक नज़र में
सत्ता के वैकल्पिक केंद्र: 1990 के दशक की शुरुआत में दो-ध्रुवीय व्यवस्था के टूटने के बाद उभरे वे राजनैतिक और आर्थिक केंद्र जो अमरीका के प्रभुत्व को कुछ हद तक सीमित करते हैं। इस अध्याय में ये हैं: यूरोपीय संघ, आसियान, चीन, तथा बॉक्स के रूप में जापान और दक्षिण कोरिया।
अधिराष्ट्रीय संगठन: वह संगठन जो अपने सदस्य देशों से ऊपर उठकर आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक मामलों में दखल देने में सक्षम हो। यूरोपीय संघ ऐसा ही संगठन है; आसियान ने जान-बूझकर यह रास्ता नहीं चुना।
आसियान शैली (ASEAN way): आसियान सदस्यों के अनौपचारिक, टकरावरहित और सहयोगात्मक कामकाज का तरीका, जिसमें राष्ट्रीय सार्वभौमिकता का सम्मान सबसे ऊपर है।
विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ): चीन के वे चुनिंदा इलाके जहाँ व्यापार संबंधी अवरोध हटा दिए गए और विदेशी निवेशक अपने उद्यम लगा सकते हैं। चीन में ऐसे सिर्फ़ छह क्षेत्र हैं, जबकि भारत में 200 से ज्यादा स्वीकृत हैं।
शांगेन वीजा: शांगेन समझौते के अनुसार सिर्फ़ एक देश का वीजा लेकर आप यूरोपीय संघ के अधिकांश देशों में जा सकते हैं। शांगेन संधि ने जून 1985 में सदस्य देशों के बीच सीमा नियंत्रण समाप्त किया।
2 यूरोपीय एकता के महत्त्वपूर्ण पड़ाव
| तारीख़ | क्या हुआ |
|---|---|
| अप्रैल 1951 | छह देशों ने पेरिस संधि पर दस्तखत करके यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय बनाया |
| मार्च 1957 | रोम की संधि से यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) और यूरोपीय एटमी ऊर्जा समुदाय (Euratom) |
| जनवरी 1973 | डेनमार्क, आयरलैंड और ब्रिटेन ने सदस्यता ली |
| जून 1979 | यूरोपीय संसद के लिए पहला प्रत्यक्ष चुनाव |
| जनवरी 1981 | यूनान (ग्रीस) ने सदस्यता ली |
| जून 1985 | शांगेन संधि ने सीमा नियंत्रण समाप्त किया |
| जनवरी 1986 | स्पेन और पुर्तगाल शामिल |
| अक्टूबर 1990 | जर्मनी का एकीकरण |
| फरवरी 1992 | यूरोपीय संघ के गठन के लिए मास्ट्रिस्ट संधि पर दस्तखत |
| जनवरी 1993 | EEC का नाम बदलकर यूरोपीय समुदाय (EC) |
| जनवरी 2002 | नई मुद्रा यूरो को 12 सदस्य देशों ने अपनाया |
| मई 2004 | साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लताविया, लिथुआनिया, माल्टा, पोलैंड, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया शामिल |
| जनवरी 2007 | बुल्गारिया और रोमानिया शामिल; स्लोवेनिया ने यूरो अपनाया |
| दिसंबर 2009 | लिस्बन संधि लागू |
| 2012 | यूरोपीय संघ को नोबेल शांति पुरस्कार |
| 2013 | क्रोएशिया 28वाँ सदस्य बना |
| 2016 | ब्रिटेन में जनमत संग्रह, 51.9 प्रतिशत मतदाताओं ने बाहर होने (Brexit) का फैसला किया |
3 यूरोपीय संघ की ताकत, चार खानों में
| पहलू | पुस्तक के तथ्य |
|---|---|
| आर्थिक | 2024 में सकल घरेलू उत्पादन लगभग 19.35 खरब डॉलर का अनुमान; यूरो अमरीकी डालर के प्रभुत्व के लिए खतरा; विश्व व्यापार में हिस्सेदारी अमरीका से तीन गुनी ज़्यादा; विश्व व्यापार संगठन में महत्त्वपूर्ण समूह |
| राजनैतिक और कूटनीतिक | फ़्रांस सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य; कई सदस्य अस्थायी सदस्य; ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीकी नीति को प्रभावित किया; चीन से मानवाधिकार और पर्यावरण पर बातचीत की नीति |
| सैनिक | दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना; रक्षा बजट अमरीका के बाद सबसे अधिक; फ़्रांस के पास करीब 335 परमाणु हथियार; अंतरिक्ष और संचार प्रौद्योगिकी में दूसरा स्थान |
| सीमाएँ | इराक पर ब्रिटेन साथ, जर्मनी और फ़्रांस खिलाफ; थैचर ने ब्रिटेन को यूरोपीय बाज़ार से अलग रखा; डेनमार्क और स्वीडन ने मास्ट्रिस्ट संधि तथा यूरो का प्रतिरोध किया; 2003 में साझा संविधान की कोशिश असफल; 2016 का ब्रेक्जिट जनमत संग्रह |
4 आसियान, कड़ियों में
- पृष्ठभूमि: यूरोपीय और जापानी उपनिवेशवाद → राष्ट्र-निर्माण, गरीबी, आर्थिक पिछड़ापन → शीतयुद्ध में किसी एक महाशक्ति के साथ जाने का दबाव → बांडुंग सम्मेलन और गुटनिरपेक्ष आंदोलन कारगर नहीं → वैकल्पिक पहल।
- 1967: पाँच देशों (इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड) ने बैंकॉक घोषणा पर हस्ताक्षर करके आसियान बनाया। बाद में ब्रुनेई दारुस्सलाम, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया जुड़े; सदस्य संख्या दस।
- झंडा: धान की दस बालियाँ दस देशों की मित्रता और एकता; वृत्त एकता का प्रतीक।
- उद्देश्य: आर्थिक विकास को तेज करना और उसके माध्यम से सामाजिक तथा सांस्कृतिक विकास; कानून के शासन और संयुक्त राष्ट्र के कायदों पर आधारित क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व।
- 2003, तीन स्तम्भ: आसियान सुरक्षा समुदाय (विवाद सैनिक टकराव तक न जाएँ) · आसियान आर्थिक समुदाय (साझा बाज़ार और उत्पादन आधार, विवाद निपटान व्यवस्था में सुधार) · आसियान सामाजिक-सांस्कृतिक समुदाय।
- 1994: आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF), सुरक्षा और विदेश नीतियों में तालमेल के लिए।
- विजन 2020: बहिर्मुखी भूमिका; टकराव की जगह बातचीत। कंबोडिया का टकराव समाप्त, पूर्वी तिमोर का संकट सम्भाला, 1999 से नियमित वार्षिक बैठक।
- भारत: 1991 से लुक ईस्ट, 2014 से एक्ट ईस्ट। मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड से मुक्त व्यापार समझौते; 2010 में आसियान-भारत मुक्त व्यापार क्षेत्र व्यवस्था लागू। 25 जनवरी 2018 को नई दिल्ली में भारत-आसियान साझेदारी की रजत जयंती।
5 चीन: पुराना मॉडल और नया रास्ता
| पहले (1949 के बाद) | अब (1978 के बाद) |
|---|---|
| सोवियत मॉडल; पूँजीवादी दुनिया से रिश्ते तोड़े | खुले द्वार की नीति; विदेशी पूँजी और प्रौद्योगिकी का निवेश |
| खेती से पूँजी निकालकर सरकारी नियंत्रण में बड़े उद्योग | 1982 में खेती और 1998 में उद्योगों का निजीकरण |
| आयातित सामान घरेलू स्तर पर तैयार | विशेष आर्थिक क्षेत्रों में विदेशी निवेशकों के उद्यम |
| विदेशी व्यापार न के बराबर, प्रति व्यक्ति आय बहुत कम | प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए दुनिया का सबसे आकर्षक देश; विदेशी मुद्रा का विशाल भंडार; 2001 में विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश |
| वृद्धि 5 से 6 फीसदी, पर जनसंख्या वृद्धि 2-3 फीसदी | 2040 तक अमरीका से आगे निकलने का अनुमान |
- मोड़ के तीन कदम: 1972 में अमरीका से संबंध · 1973 में चाऊ एनलाई के चार आधुनिकीकरण (कृषि, उद्योग, सेना, विज्ञान-प्रौद्योगिकी) · 1978 में देंग श्याओपेंग की खुले द्वार की नीति।
- रास्ता: चीन ने अपना तरीका आजमाया, शॉक थेरेपी नहीं, चरणबद्ध खुलाव।
- कीमत: बेरोजगारी, 10 करोड़ लोग रोजगार की तलाश में; महिलाओं के काम के हालात यूरोप की 18वीं-19वीं सदी जैसे; पर्यावरण का नुकसान; भ्रष्टाचार; गाँव-शहर और तटीय-मुख्यभूमि के बीच बढ़ता आर्थिक फासला।
6 भारत और चीन: टकराव से सहयोग तक
| वर्ष | घटना |
|---|---|
| 1950 | चीन द्वारा तिब्बत को हड़पना और सीमा पर बस्तियाँ बनाने का फैसला |
| 1962 | अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के अक्साई-चिन को लेकर सीमा युद्ध; भारत की सैनिक पराजय |
| 1976 तक | दोनों के बीच कूटनैतिक संबंध समाप्त |
| 1981 | सीमा विवाद पर वार्ताओं की शृंखला शुरू |
| दिसम्बर 1988 | राजीव गांधी का चीन दौरा; सुधार के प्रयासों को बढ़ावा |
| 1992 → 2017 | द्विपक्षीय व्यापार 33 करोड़ 80 लाख डॉलर से बढ़कर 84 अरब डॉलर |
| 1998 | भारत का परमाणु हथियार परीक्षण, कुछ लोगों ने चीन से खतरे के मद्देनज़र उचित ठहराया |
| 1999 से | भारत-चीन व्यापार 30 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रहा है |
| 2018, 2019 | नरेंद्र मोदी चीन गए; शी जिनपिंग ने भारत का दौरा किया |
- सहयोग: सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान और तकनीक में सहयोग, व्यापार के लिए सीमा पर चार पोस्ट, विदेशों में ऊर्जा सौदे पर सहमति, विश्व व्यापार संगठन में एक जैसी नीतियाँ।
- हाल की गिरावट के कारण: सीमा-विवाद, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा, संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद विरोधी भारतीय प्रस्ताव के विरुद्ध चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन।
7 जापान और दक्षिण कोरिया
| जापान | दक्षिण कोरिया | |
|---|---|---|
| ओईसीडी | 1964 में सदस्य | 1996 में सदस्य |
| अर्थव्यवस्था (2017) | विश्व में तीसरी सबसे बड़ी | विश्व में ग्यारहवीं सबसे बड़ी |
| सैन्य | व्यय GDP का 1 प्रतिशत, फिर भी विश्व में सातवाँ स्थान; 1951 से अमरीका से सुरक्षा-गठबंधन | सैन्य खर्च में विश्व में दसवाँ स्थान |
| ख़ास बात | एशिया का अकेला G-7 सदस्य; परमाणु बम की विभीषिका झेलने वाला एकमात्र देश; संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में 10 प्रतिशत, अंशदान में दूसरा सबसे बड़ा; संविधान का अनुच्छेद 9 युद्ध का त्याग करता है; आबादी में विश्व में ग्यारहवाँ स्थान | 1950-53 का कोरियाई युद्ध, 38वें समानांतर पर विभाजन; 17 सितंबर 1991 को दोनों कोरिया संयुक्त राष्ट्र के सदस्य; ‘हान नदी पर चमत्कार’; मानव विकास रिपोर्ट 2016 में एचडीआई रैंक 18 |
| ब्रांड | सोनी, पैनासोनिक, कैनन, सुजुकी, होंडा, ट्योटा, माज़्दा | सैमसंग, एलजी, हुंडई |
- 1948 यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन · 1949 यूरोपीय परिषद् · 1957 EEC · 1992 यूरोपीय संघ · 1993 EC
- 1951 पेरिस संधि · 1957 रोम की संधि · 1985 शांगेन संधि · 1992 मास्ट्रिस्ट संधि · 2009 लिस्बन संधि
- यूरोपीय संघ: 12 सितारे · 19.35 खरब डॉलर (2024) · व्यापार में अमरीका से तीन गुनी हिस्सेदारी · 335 परमाणु हथियार (फ़्रांस) · दूसरी सबसे बड़ी सेना
- 2002 यूरो (12 देश) · 2012 नोबेल शांति पुरस्कार · 2013 क्रोएशिया 28वाँ सदस्य · 2016 ब्रेक्जिट जनमत संग्रह, 51.9 प्रतिशत
- 1967 आसियान (बैंकॉक घोषणा, 5 देश) · दस सदस्य · 1994 ARF · 2003 तीन स्तम्भ · 2010 आसियान-भारत FTA
- चीन: 1949 जनवादी गणराज्य · 1972 अमरीका · 1973 चार आधुनिकीकरण · 1978 खुले द्वार · 1982 खेती · 1998 उद्योग · 2001 WTO · 2040 का अनुमान · 6 विशेष आर्थिक क्षेत्र · 10 करोड़ लोग रोजगार की तलाश में
- भारत-चीन: 1950 तिब्बत · 1962 युद्ध · 1976 तक संबंध समाप्त · 1981 वार्ताएँ · 1988 राजीव गांधी · 1999 से 30 फीसदी सालाना व्यापार वृद्धि · 2017 में 84 अरब डॉलर
- जापान: 1951 अमरीका से गठबंधन · 1964 ओईसीडी · अनुच्छेद 9 · सैन्य व्यय GDP का 1 प्रतिशत, विश्व में सातवाँ
- दक्षिण कोरिया: 1950-53 युद्ध · 38वाँ समानांतर · 17 सितंबर 1991 संयुक्त राष्ट्र · 1996 ओईसीडी · एचडीआई रैंक 18
8 CBSE के संदर्भ विषय: ब्रिक्स, रूस, भारत
यह NCERT पुस्तक में नहीं है। CBSE के 2026-27 पाठ्यक्रम में इसे “अतिरिक्त संदर्भ सामग्री” के रूप में जोड़ा गया है और वहाँ लिखा है कि यह कक्षा में चर्चा के लिए है, बोर्ड परीक्षा में इसका मूल्यांकन नहीं होगा।
- ब्रिक्स: ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ़्रीका। ब्रिक की शुरुआत 2006 में, पहला शिखर सम्मेलन 2009 में रूस में; दक्षिण अफ़्रीका 2010 में शामिल। उद्देश्य: आर्थिक सहयोग और पारस्परिक लाभ, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना, समानता। 11वाँ शिखर सम्मेलन: ब्राज़ील, 2019। ब्रिक्स+: मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (2024); इंडोनेशिया (2025 की शुरुआत)। 2026 में भारत अध्यक्ष और 18वें शिखर सम्मेलन का मेज़बान।
- रूस: सोवियत संघ का सबसे बड़ा हिस्सा और उत्तराधिकारी; खनिज, प्राकृतिक संसाधनों और गैस के बड़े भंडार; परमाणु शक्ति; सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य (P-5)।
- भारत: 21वीं सदी की उभरती शक्ति: विशाल प्रतिस्पर्धी बाज़ार, 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य, बड़ा प्रवासी समुदाय, स्वदेशी परमाणु तकनीक, ‘मेक इन इंडिया’।
- यूरोपीय संघ: 1992 या 1993? NCERT: 1992 में गठन (मास्ट्रिस्ट संधि पर 7 फ़रवरी 1992 को दस्तख़त)। संधि नवंबर 1993 में लागू हुई, इसलिए CBSE सामग्री में “1993 में स्थापित” लिखा है। ब्रेक्ज़िट के बाद 27 सदस्य।